फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   4 साल की बच्ची अपहरण कर ले गया था शराबी, 200 जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 4 घंटे बाद बच्ची बरामद

4 साल की बच्ची अपहरण कर ले गया था शराबी, 200 जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 4 घंटे बाद बच्ची बरामद

Mon, 15 Apr 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
4 साल की बच्ची अपहरण कर ले गया था शराबी, 200 जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 4 घंटे बाद बच्ची बरामद
पानीपत। पुलिस की 10 टीमों के 200 जवानों ने अपहरण के 7 घंटे बाद 4 साल की बच्ची को जाटल गांव के पास एक खेत से बरामद कर लिया है। बच्ची सकुशल है। आरोपी को सुताना गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने रविवार को बच्ची का अपहरण किया था और उसे साइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने बच्ची को चीज दिलाने का लालच दिया था। आरोपी देर रात तक नशे की हालत में था। इसलिए पुलिस उससे सही प्रकार से पूछताछ नहीं कर पाई है। सोमवार को बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा। फिलहाल बच्ची को परिजनों को सौंप दिया है। एसपी सुमित कुमार ने बच्ची की बरामदगी के पास पुलिस की टीमों को बधाई दी है।
विज्ञापन

सौदापुर गांव की एक कॉलोनी में 4 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस वक्त घर में उसकी माता-पिता था। रविवार की छुट्टी होने के कारण पिता मजदूरी पर नहीं गए थे। दोपहर को 12 बजे साइकिल पर एक व्यक्ति आया और बच्ची को अकेले देखकर उससे बात करने लगा। उसके साथ खेलने का नाटक करने लगा। व्यक्ति पांच मिनट तक बच्ची के साथ अजीब हरकते करता रहा। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार इस दौरान 5 बार लोग उसके पास से गुजरे भी है। बताया गया है कि आरोपी व्यक्ति बच्ची को चीज दिलाने का झांसा देकर साइकिल पर बच्ची को बैठा ले गया। 10 मिनट बाद मां ने घर से बाहर आकर देखा तो बच्ची नहीं मिली। उसने आस पड़ोस में बच्ची का पता किया, लेकिन उसका कोई भेद नहीं लगा। कॉलोनी के लोगों ने आसपास बच्ची की काफी तलाश की, इसके बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ मॉडल टाउन हरविंद्र सिंह ने इसकी सूचना एसपी सुमित कुमार को दी। एसपी कुमार ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए तुरंत डीएसपी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में 10 टीमों का गठन किया। हर टीम में 20-20 जवानों को रखा गया और इस ऑप्रेशन का नाम दिया गया ऑप्रेशन सर्च। पुलिस की टीमों ने जाटल रोड पर लगे 40 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कैमरों में आरोपी बच्ची को साइकिल पर बैठाकर जाते देखा गया। जाटल गांव, सुताना व भादड़ गांव की ओर टीमों को रवाना कर दिया गया। क्योंकि आरोपी उसी तरफ जाते दिखाई दे रहा था। पुलिस ने 100 से अधिक लोगों से बच्ची के बारे में पूछा। शाम चार बजे एसएचओ हरविंद्र सिंह जाटल गांव में पहुंचे। वहां पर बच्ची खेत के पास रोते हुए मिली। इसके बाद दूसरी टीम सुताना गांव की ओर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिये के आधार पर पुलिस ने सुताना गांव से अ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जयभगवान निवासी सुताना गांव के रूप में हुई। आरोपी नशे की हालत में था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सोमवार को बच्ची का मेडिकल होगा। एसपी सुमित कुमार ने ऑप्रेशन को सफल करने पर पूरी टीम को बधाई दी है। फिलहाल बच्ची उसके परिजनों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे बने सुरक्षा कवच:
पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली। सीसीटीवी कैमरों के कारण ही बच्ची तक पुलिस पहुंच पाई। ऐसे में ये कैमरे ही बच्ची के लिए सुरक्षा कवच बने है। एसपी सुमित ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वो अपनी दुकानों के सामने कैमरे जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में 5 बच्चियां का हुआ अपहरण दो ही जिंदा मिली:
दो साल में शहर से 7 साल से कम आयु की पांच बच्चियों का अपहरण हो चुका है। इनमें से दो बच्चियां ही जिंदा मिली है। जबकि पांच बच्चियों के साथ आरोपियों ने दरिंदगी कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। 2017 में एक व्यक्ति ने समोसे का लालच देकर सब्जी मंडी से 7 साल की बच्ची का अपहरण किया। दो दिन बाद उसका शव काला अंब के पास मिला था। बच्ची के साथ दरिंदगी की गई थी। 2017 सितंबर में बलजीत नगर से चार साल की बच्ची का अहपरण कर दुराचार किया गया था। दो दिन बाद बच्ची का शव बलजीत नगर में एक कुएं में मिला। 2018 मार्च में जाटल रोड से चार साल की बच्ची का एक व्यक्ति ने अपहरण किया। बच्ची को पुलिस ने दो घंटे के बाद रेलवे रोड से बरामद कर लिया। आरोपी का आज तक सुराग नहीं लगा है। मार्च माह में शहर की कॉलोनी में एक व्यक्ति ने चार साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुराचार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने विकास नगर से गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को सौदापुर गांव के पास से 4 साल की बच्ची का अपहरण किया गया। 4 घंटे बाद बच्ची को जाटल गांव के पास से बरामद किया गया। आरोपी को भी गिरफ्तार की लिया गया।
देर ना हो जाए, इसलिए पुलिस ने किया ऑपरेशन सर्च शुरू
पुलिस पहली बार किसी मामले में इतनी सतर्क दिखाई दी। दो साल में कई बच्चियों की अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई थी। अगर पुलिस उन मामलों में भी इतनी सतर्कता दिखाती तो बच्चियां बच सकती थी। पुलिस अधिकारियों को इस बात का अहसास था कि बच्ची के साथ गलत हो सकता है। इसलिए तुरंत टीमों का गठन कर अलग अलग दिशाओं में भेज दिया गया। स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बच्ची को बरामद करना बड़ी चुनौती थी: कुमार
बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही टीमों का गठन कर दिया गया था। हर सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को मदद मिली। कड़ी जुड़ती रही आसपास के गांवों में भी मुखिबरों को अलर्ट कर दिया था। 4 घंटे की मेहनत के बाद बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
सुमित कुमार, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed