{"_id":"5b6f1a8e4f1c1bed258b460a","slug":"141534007950-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को 50 हजार रुपए व एक्टिवा के लिए किया प्रताड़ित, पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पत्नी, साली व साढू पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को 50 हजार रुपए व एक्टिवा के लिए किया प्रताड़ित, पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पत्नी, साली व साढू पर केस दर्ज
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी और 50 हजार रुपये के लिए पत्नी ने किया प्रताड़ित, पति ने दी जान
पत्नी सहित तीन अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। अधमी गांव के एक युवक ने पत्नी, साली व साढू की प्रताड़ना से परेशान होकर अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना सनौली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे उतारकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
धज्जाराम निवासी गांव अधमी ने बताया कि उसके बेटे रोहित (26) की शादी पिंकी पुत्र सूरत सिंह निवासी मतलौडा के साथ तीन साल पहले हुई थी। वह दो साल के एक बेटे का पिता था। दो महीने पहले पिंकी रोहित के साथ झगड़ा कर मायके चली गई थी। वहां जाकर पिंकी अपने जीजा दिलबाग पुत्र पृथ्वी निवासी मतलौडा, बहन पूनम व दूसरे जीजा कुलदीप निवासी गांव बुटाना के साथ मिलकर रोहित से 50 हजार रुपये व एक्टिवा मांगने लगी। उन्होंने कहा कि अगर पैसे व एक्टिवा नहीं दी तो बेटे को नहीं देंगे। दो दिन पहले रोहित पिंकी को लेने उसके मायके भी गया था। वहां से रोहिता को बेइज्जत कर निकाल दिया था। रोहित हर रोज फोन कर पिंकी को घर बुलाता था, लेकिन पिंकी ने आने से मना कर दिया। इससे रोहित बहुत परेशान था। शुक्रवा रात को रोहित बिना खाना खाए अपने कमरे में चला गया था। सुबह उसका शव पंखे पर चुन्नी के साथ फंदे पर लटका मिला। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में पत्नी पिंकी, जीजा कुलदीप, दिलबाग, बहन पूनम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।