फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पुलिस ने ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया

-पुलिस ने ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया

Thu, 21 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
-पुलिस ने ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया
बैंककर्मियों ने फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर हड़पे आठ लाख
विज्ञापन

- दो बैंक कर्मचारियों पर मामला दर्ज, बैंक से किए गए बर्खास्त, एक की पहले ही हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। अहर गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक के दो कर्मचारियों ने मिलीभगत कर एक किसान के नाम से फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर आठ लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बैंककर्मियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर बैंक अधिकारियों ने आरोपियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। आरोपी कर्मचारियों में एक की पहले ही मौत हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक की शाखा अहर के दो कर्मचारियों सुनील गिरधर व जेएल डाबर ने आपस में मिलीभगत कर साधुराम किसान वासी अहर के नाम से फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड बनाया और फिर फर्जी खाता खोलकर उसमें पैसे ट्रांसफर कर आठ लाख रुपये हड़प लिए। मामला वर्ष 2008 का है। करीब चार साल बाद किसान को जब इस फर्जीवाड़े का पता लगा तो इसकी शिकायत बैंक के उच्च अधिकारियों को दी गई। जांच पड़ताल में मामला फर्जी पाया गया। इस दौरान कर्मचारी जेएल डाबर की बीमारी के चलते मौत हो गई और दूसरे कर्मचारी सुनील गिरधर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर मतलौडा पुलिस ने उक्त दोनों कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
मामला वर्ष 2008 का है। बैंक ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ फर्जी किसान कार्ड बनाकर आठ लाख हड़पने के आरोप में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। सुनील गिरधर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। जबकि जेएल डाबर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार, मैनेजर, एसबीआई, अहर।
वर्जन
पुलिस को अहर गांव स्थित एसबीआई के ब्रांच मैनेजर की शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो बैंककर्मियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर लेगी।
नरेंद्र दहिया, प्रभारी, थाना मतलौडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed