फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सिर में डंडा मारकर बैंक के बाहर से लूट ले गए 20 हजार

सिर में डंडा मारकर बैंक के बाहर से लूट ले गए 20 हजार

Tue, 08 May 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सिर में डंडा मारकर बैंक के बाहर से लूट ले गए 20 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बैंक में रुपये जमा कराने गए व्यक्ति को बदमाशों ने बैंक के अंदर से बाहर बुलाकर सिर में डंडा मार कर हाथ से 20 हजार रुपये लूटकर भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां व्यक्ति उपचाराधीन है। इसराना पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर अज्ञात बदमाशों पर लूट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गांव नौल्था के 24 वर्षीय अनूप पुत्र सेवा सिंह ने बताया कि वो अपने 16 वर्षीय दोस्त अंकुश पुत्र रोहताश निवासी गोहाना के साथ सोमवार को केनरा बैंक में 20 हजार रुपये जमा कराने गया था। बैंक के अंदर घुसते ही पीछे से एक अंजान व्यक्ति ने उसके कंधे पर हाथ रखा और कहा कि बाहर कोई बुला रहा है। अंकुश को वो लाइन में लगने के लिए कह गया था। अनूप बाहर गया तो देखा कि दो आर वन फाइव बाइक पर चार अंजान लोग सवार थे। वो उनसे बाहर बुलाने का कारण पूछने लगा तो पीछे से किसी व्यक्ति ने उसके सिर पर डंडे से प्रहार किया और वो जमीन पर गिर गया। तभी उसके हाथ से बाइक सवार बदमाशों ने 20 हजार रुपये लूट लिए और उसकी डंडे से पीटाई कर दी। आसपास भीड़ एकत्रित होते देख वहां से बदमाश फरार हो गए। कुछ देर तक अनूप के बैंक मेें न आने पर अंकुश ने बाहर आकर देखा तो वो जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा है। घायल का दोस्त उसे सामान्य अस्पताल लेकर आया। जहां वो उपचाराधीन है।
विज्ञापन



सिर में डंडा मारकर बैंक के बाहर से लूट ले गए 20 हजार
फोटो संख्या - 9
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed