फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -परिजनों ने आरोपी रिटायर्ड जेई पर ब्याज न दे पाने पर पहले घर पर पीटा व फिर अपने घर मजदूरी कराने ले गया

-परिजनों ने आरोपी रिटायर्ड जेई पर ब्याज न दे पाने पर पहले घर पर पीटा व फिर अपने घर मजदूरी कराने ले गया

Mon, 05 Feb 2018 07:44 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
-परिजनों ने आरोपी रिटायर्ड जेई पर ब्याज न दे पाने पर पहले घर पर पीटा व फिर अपने घर मजदूरी कराने ले गया
फाइनेंसर रिटायर्ड जेई की पिटाई से गलानी में दलित ने फंदा लगा दी जान, केस दर्ज
विज्ञापन

बापौली निवासी बलिंद्र ने रविवार देर रात को अपने कमरे में लगाया फंदा
बलिंद्र ने पिछले साल दो बेटियों की शादी के लिए लिया था कर्ज
फोटो-25 व 26
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। बापौली गांव में प्राइवेट फाइनेंसर की पिटाई से गलानी में एक दलित व्यक्ति ने अपने घर में रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। फाइनेंसर थर्मल से रिटायर्ड जेई बताया है और गांव में ब्याज पर पैसे देता था। व्यक्ति ने एक साल पहले अपनी दो लड़कियों की शादी में ब्याज पर पैसे लिए थे और अब कुछ मूल और ब्याज बाकी है। परिवार के सदस्यों ने उसके छह बच्चों के पालन पोषण करने पर चिंता व्यक्त की है। थाना बापौली पुलिस ने फाइनेंसर पर आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बापौली में किराए के मकान में रहने वाले बलिंद्र (45) और गांव के ही सोमपाल ने गांव के ही जनेसर से अलग-अलग ब्याज पर 20-20 हजार रुपये पिछले साल ही लिए थे। दोनों एक साथ ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोनों ने जनेसर से करीब 15-15 हजार रुपये दे दिए थे और पांच-पांच हजार रुपये व ब्याज अभी बाकी था। परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार को जनेसर दोनों के घर पहुंचा और दोनों के साथ उनके घर पर पैसे न देने पर मारपीट की और दोनों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले गया। उसने उसको पैसे पूरे होने तक पशुओं का चारा डालने का काम करने की कही। बताया जा रहा है कि रात को ही दोनों छोड़ दिया। बलिंद्र ने रात करीब साढ़े नौ बजे अपने मकान की कमरे में रस्सी से फंदा बना कर छत के लोहे के गाटर पर फांसी लगा ली। उसकी पत्नी गीता फैक्ट्री से काम के बाद लौटी तो उसको बलिंद्र फंदे पर लटका मिला। परिवार और पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उसको फंदे से उतारकर नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले गए। उसको वहां से रेफर कर दिया। परिजन उसको सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बापौली थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोमवार को सिविल अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज किए और जनेसर पर मारपीट करने व आत्महत्या को उकसाने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


रिटायरमेंट के बाद गांव में ब्याज पर देने शुरू किए थे पैसे
बलिंद्र के भाई सुशील ने बताया कि जनेसर थर्मल से जेई के पद से रिटायर है और उसने अब गांव में फाइनेंस पर पैसे देने शुरू कर रखे हैं। वह पहले तो हमदर्दी दिखाकर पैसे ब्याज पर दे देता है और फिर उनको धमकाना शुरू कर देता है। उसके भाई बलिंद्र ने पिछले साल अपनी दो लड़कियों की शादी में जनेसर से 20 हजार रुपये ब्याज के लिए थे। वह 15 हजार रुपये दे भी चुका था। उसने ब्याज के दो हजार रुपये दस फरवरी को देने का भरोसा दिया था, लेकिन जनेसर ने उसको लज्जित कर दिया। उनके सामने उसके छह बच्चों की देखभाल करने की चिंता खड़ी हो गई है। उसकी पत्नी गीता भी एक फैक्ट्री में नौकरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बापौली में किराए पर रहने वाले बलिंद्र ने पैसों के लेन-देन से तंग होकर फांसी लगाई है। परिजनों ने गांव के ही जनेसर पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर जनेसर पर मारपीट करने व आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुभाष, प्रभारी, थाना बापौली,पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed