फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गाली-गलौच का विरोध किया तो मुनिम ने जमीन पर पटक-पटक कर सब्जी विक्रेता को उतारा मौत के घाट

गाली-गलौच का विरोध किया तो मुनिम ने जमीन पर पटक-पटक कर सब्जी विक्रेता को उतारा मौत के घाट

Thu, 16 May 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
गाली-गलौच का विरोध किया तो मुनिम ने जमीन पर पटक-पटक कर सब्जी विक्रेता को उतारा मौत के घाट
पानीपत। सब्जी मंडी में दुकान से सुतली लेने जा रहे सब्जी विक्रेता का मुनीम ने पहले तो रास्ता रोका, फिर उसके साथ गाली-गलौज की। गाली-गलौज का विरोध करने पर मुनीम ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान मुनीम ने उसे गोद में उठाया और जमीन पर पटक दिया। मुनीम ने सब्जी विक्रेता को कई बार जमीन पर पटका, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रणधीर ने बताया कि उसका छोटा भाई कर्मबीर (39) निवासी कुराड़ सब्जी बेचने का काम करता है। वीरवार को भी वो हमेशा की तरह पानीपत सब्जी मंडी सब्जी बेचने के सिलसिले से आया था। उसकी रेहड़ी पर सब्जी व बेल-पत्थर के फल थे। सब्जी की क्रेट को बांधने के लिए वो सुतली खरीदने के लिए एक दुकान के भीतर से बाहर सड़की की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे दुकान में बुडश्याम निवासी मुनीम जोनी मिला। उसने कर्मबीर के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। मारपीट के दौरान उसने कर्मबीर के पेट में कई घूसे मारे व बाद में उसे जमीन पर खूब पटका। इससे उसके मुंह से खून आने लगा और वो जमीन पर बेहोश हो गया। बीच-बचाव में आए भाई रणधीर को भी आरोपी ने पीटा। रणधीर वहां से भाग कर सब्जी मंडी के बाहर खड़ी पुलिस के पास गया, जिन्होंने बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस के पास जाने की हिदायत दी। वो तुरंत वहां भाग कर गया। पुलिस तुरंत वहां से सब्जी मंडी आई व वारदात स्थल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घायल को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल ले गए। अस्पताल में घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे करनाल स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। करनाल के अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। मृतक 3 बच्चों का पिता था।
विज्ञापन

चार दिन पहले हुई कहासुनी बनी हत्या की वजह
बता दें कि चार दिन पहले सब्जी विक्रेता कर्मबीर ने मुनीम जोनी के मालिक से कहा था कि वह उसके यहां से सब्जी खरीदा करे। इस बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई थी। वीरवार देररात कर्मबीर मुनीम जोनी और उसके मालिक को मिला, जिस पर पुरानी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर से बहस हो गई। इसके बाद ही मुनीम जोनी ने कर्मबीर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed