फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   डीएसपी, थाना प्रभारी, एएसआई, पटवारी सहित 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजीपी को लिखा पत्र

डीएसपी, थाना प्रभारी, एएसआई, पटवारी सहित 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजीपी को लिखा पत्र

Wed, 17 Apr 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी, थाना प्रभारी, एएसआई, पटवारी सहित 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजीपी को लिखा पत्र
डीएसपी, थाना प्रभारी, एएसआई, पटवारी सहित 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजीपी को लिखा पत्र
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत कोर्ट के वकील अनिल भान ने डीजीपी हरियाणा को एक शिकायत पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने तहसील कैंप चौकी में कार्यरत एएसआई पवन कुमार, तत्कालीन एसएचओ थाना शहर विक्रांत, डीएसपी सतीश कुमार, महेंद्र पटवारी, सतनाम, हरभजन व रतन सिंह निवासी रेर कला के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत पत्र में उन्होंने बताया कि उन्होंने 21 मई 2018 का थाना शहर में धोखाधड़ी का एक केस दर्ज करवाया था। जिसमें तहसीलदार व पटवारी की रिपोर्ट अनुसार केस दर्ज करवाया गया था। जिसके 5 माह तक भी उक्त मुकदमे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, न ही कोर्ट से कोई चालान पेश किया गया। इसके बाद संबंधित जांच अधिकारी पवन कुमार ने मात्र एक लाइन में पटवारी से दोबारा रिपोर्ट मांगी, लेकिन जांच अधिकारी ने अन्य दोषीगण के साथ मिलीभगत करके एक फर्जी रिपोर्ट के आधार पर दोषीगण से रिश्वत लेकर उपरोक्त दर्ज मुकदमा को रद्द करवा दिया। रद्द मुकदमे में जो रिपोर्ट लगाई गई उसमें संबंधित तहसीलदार के हस्ताक्षर नहीं थे, लेकिन उपरोक्त पुलिसकर्मियों ने इसे नजरअंदाज करते हुए दोषियों को बचा लिया। जिस की गुहार वकील ने सीएम विंडो पर लगाई। सीएम विंडो पर शिकायत के बाद फिर से जांच शुरू हुई। जिसमें दोबारा से तहसीलदार व पटवारी ने रिपोर्ट बनाई। जिसमें स्पष्ट हुआ कि उक्त दोषीगण सतनाम, हरभजन व रतन सिंह ने अपने हिस्से से 126 वर्ग गज ज्यादा जमीन बेच दी थी। जिसका मुकदमा रद्द करने के बाद वकील ने आरटीआई तहसीलदार पानीपत से उपरोक्त जमीन के बारे में लगाई, जिसमें जमीन के हिस्से से ज्यादा बेचने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed