{"_id":"5c7827e9bdec224dab601416","slug":"111551378409-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवालड़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवालड़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
इसराना। इसराना सेे समालखा रोड पर गवालड़ा व मांड़ी के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अपने खेत में जा रहे एक किसान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवा कर कार्रवाई कर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस को दी सूचना में नरेंद्र वासी गवालड़ा ने बताया कि वह किसान है। वीरवार सुबह जब वह अपने खेत पर इसराना सेे समालखा रोड पर मांड़ी की तरफ जा रहा था रास्ते में सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवा कर किसान नरेंद्र वासी गवालड़ा के ब्यान पर कार्रवाई कर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।