फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गणित व सांइस की विशेष लैबों में तैयार होंगे इंजिनियर पानीपत में खुलेगी 3 लैब

गणित व सांइस की विशेष लैबों में तैयार होंगे इंजिनियर पानीपत में खुलेगी 3 लैब

Sat, 10 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
गणित व सांइस की विशेष लैबों में तैयार होंगे इंजिनियर पानीपत में खुलेगी 3 लैब

विज्ञापन
गणित और साइंस की विशेष लैबों में तैयार होंगे इंजीनियर, पानीपत में खुलेगी 3 लैब
गणित और विज्ञान इंजीनियरों की होगी नर्सरी तैयार
लैब को हर 5 साल में मिलेगा 20 लाख का बजट
नीति आयोग ने लैब खोलने के शिक्षा विभाग को जारी किए है निर्देश
छठीं से बारहवीं तक के छात्रों को मिलेगी लैब की सुविधा
संदीप भौरिया, पानीपत।
साइंस और गणित के इंजीनियर तैयार करने के लिए सरकार ने सभी जिलों में अटल टिंकरिंग लैब खोलने का फैसला किया है। पानीपत में 3 अटल टिंकरिंग लैब खुलेगी। इन लैबों में साइंस और गणित के विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई जाएगी। जो छात्रों को हर विषय की बारीकी से जानकारी देंगे। इन लैबों में गणित व विज्ञान इंजीनियरों की नर्सरी तैयार होगी। इसके लिए लैब को पांच साल में नीति आयोग की तरफ से 20 लाख रुपए का बजट उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लैब में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को इंफ्रास्ट्रक्चर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें। इन लैबों में विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित क्षेत्र की जानकारी देकर इंजीनियर तैयार किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सरकार को लैब खोलने के लिए 10 स्कूलों के नाम का सुझाव दिया है। जल्द ही उन तीन स्कूलों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।

छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
कक्षा छह से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं में रचनात्मक, गुणात्मक वैज्ञानिक विकास के लिए केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत पूरे भारत में अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जा रही है। चयनित विद्यालय को एकमुश्त अनुदान के रूप में 10 लाख की राशि दी जाएगी। इसके उपरांत 20 लाख रुपए प्रत्येक प्रयोगशाला के संचालन के लिए अगले 5 वर्ष में उपलब्ध कराए जाएंगे। लैब में एसी, कंप्यूटर, थ्री डी प्रिंटर, प्रोजेक्टर, वाईफाई सहित अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध है।
विज्ञापन


जींद में सबसे ज्यादा और अंबाला में सबसे कम हुई लैब मंजूर
अंबाला में एक, भिवानी में 8 , रेवाड़ी, सिरसा, रोहतक और फरीदाबाद में 5-5, झज्जर पानीपत, सोनीपत में तीन-तीन, हिसार में 2, जींद में 9 , करनाल, पंचकूला व कुरुक्षेत्र में 2-2, महेंद्रगढ़ में 4 अटल लैब खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल ये है स्कूलों में विज्ञान व गणित क्षेत्र की स्थिति:
प्राइवेट स्कूलों में स्कूलों की अपनी विज्ञान और गणित की लैब है। लैब में विद्यार्थियों को जीव जंतु और रयासन के बारे में जानकारी दी जाती है। विज्ञान लैब के लिए एक 45 मिनट का पीरियड होता है। जबकि सरकारी स्कूलों में लैब के हालात काफी दयनीय है। इन लैबों में 20 से 25 साल पुराने संसाधनों से ही बच्चों को विज्ञान की जानकारी दी जा रही है। इसलिए विद्यार्थियों की विज्ञान व गणित में काफी कम रुचि रहती है। सरकार ने बच्चों को विज्ञान व गणित के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ये पहल की है।


टिंकरिंग लैब से तैयार होंगे इंजीनियर: उदय प्रताप
पानीपत में तीन विशेष लैब होंगी इनका नाम टिंकरिंग लैब रखा गया है। इन लैबों में साइंस व गणित के विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य जिले पर स्तर पर साइंस और गणित के विशेषज्ञ तैयार करना है। पानीपत में जल्द लैब खुलेंगी।
उदय प्रताप, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed