{"_id":"5c17fcbdbdec22571d7df693","slug":"101545075901-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची व उसके दो बेटो ने किया भतीजे का अहपरण, मिलाने के लिए मांगी फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाची व उसके दो बेटो ने किया भतीजे का अहपरण, मिलाने के लिए मांगी फिरौती
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चाची ने बेटों संग मिलकर किया भतीजे का अपहरण, मांगी फिरौती
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित वर्धमान फैक्ट्री के मास्टर राजन का 15 दिसंबर को फैक्ट्री के बाहर से अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। उसने खुद ही परिवार के सदस्यों को फोन कर पत्नी को सूचना दी। पत्नी ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मास्टर की तलाश शुरू कर दी।
भारत नगर की मीना कुमारी ने बताया कि उसका पति राजन वर्धमान फैक्ट्री में मास्टर है। वो 15 दिसंबर की सुबह फैक्ट्री में काम पर गया था। देर शाम 8 बजे पति ने सब्जी खरीद घर लौटने की बात कही। कुछ देर बात उसके पति ने उसे दोबारा फोन किया। राजन ने पत्नी मीना को बताया कि फैक्ट्री के बाहर से कुछ लोग उसका अपहरण करके ले जा रहे है। बाद में एक अन्य नंबर से मीना के फोन पर कॉल आई। राजन की चाची ने राजन से मिलने की एवज में सारा घर सामान और नकदी लेकर दिल्ली में करनाल रोड पर आने की बात कही। मीना को शक है कि कॉल करने वाली आरोपी चाची और उसके दो बेटे कौशल और सोनू ने राजन का अपहरण किया है।
महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। राजन की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
- अमित कुमार, थाना मॉडल टाउन प्रभारी।