फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -सीआईए-वन ने वीरवार देर शाम को बहरामपुर रोड से किया काबू

-सीआईए-वन ने वीरवार देर शाम को बहरामपुर रोड से किया काबू

Sat, 06 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
-सीआईए-वन ने वीरवार देर शाम को बहरामपुर रोड से किया काबू
भाजपा नेता की गैस एजेंसी और एचडीएफसी बैंक में डकैती का वॉन्टेड तीन साथियों सहित काबू, दो बीए सेकेंड ईयर के विद्यार्थी
विज्ञापन

-संजय उर्फ भूरा अपने एक साथी के साथ लूट की वारदात की योजना में था
-पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद किया
-2016 में बराना स्थित एचडीएफसी बैंक में डाली थी डकैती, 2017 में सलूजा गैस एजेंसी में की थी डकैती,
दोनों बदमाशों ने पिछले माह बापौली में खल व्यापारी के साथ की थी लूटपाट, बीए सेकेंड के दोनों छात्रों ने खल व्यापारी की दी थी जानकारी
फोटो-7
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं करनाल लोकसभा निगरानी समिति के अध्यक्ष की गैस एजेंसी और बराना गांव स्थित एचडीएफएसी बैंक में डकैती के दो साल से वॉन्टेड संजय उर्फ भूरा को पुलिस ने उसके तीन साथियों के साथ धर दबोचा है। इनमें से दो बदमाश शहर के एक कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हैं। वे दोनों वॉन्टेड व उसके साथियों को शिकार की सूचना देते थे। पुलिस का वॉन्टेड अपने एक साथी के साथ वीरवार देर शाम को बहरामपुर रोड पर लूट की योजना बना रहा था। उससे एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में चारों ने लूट, डकैती व चोरी की दस वारदातों का खुलासा किया है। सीआईए-वन ने चारों बदमाशों को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए-वन टीम ने वीरवार शाम को एक गुप्ता सूचना पर बहरामपुर-बापौली मोड़ पर दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि 2016-17 में छोटूराम चौक के पास स्थित भाजपा नेता के गैस गोदाम व बराना गांव के एचडीएफसी बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाला वॉन्टेड आरोपी संजय उर्फ भूरा निवासी गोयला कलां अपने एक अन्य साथी के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सीआईए-प्रभारी ने सब इंस्पेक्टर राजपाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की। पुलिस टीम मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों की पहचान संजय उर्फ भूरा निवासी बराना और शंकर निवासी बहरामपुर के रूप में हुई। पुलिस तलाशी में आरोपी संजय उर्फ भूरा से एक 315 बौर देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया। जबकि शंकर के पास से लोहे की एक रॉड बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बापौली में केस दर्ज कराकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दोनों ने प्राथमिक पूछताछ में लूट की वारदातों में गोयला खुर्द निवासी सनेशपाल और गोयला कलां निवासी सन्नी के भी शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस ने सनेशपाल और सन्नी को शुक्रवार सुबह बहरामपुर गांव के नजदीक से ही गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जिला में डकैती, लूट, स्नेचिंग व चोरी की दस वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनेशपाल व सन्नी एक कॉलेज के छात्र, दोनों देते थे जानकारी
सीआईए-वन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी सन्नी और सनेशपाल शहर के एक कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हैं। वे दोनों पैसों की खातिर लूट की वारदातों में उनका सहयोग करते थे। सन्नी 2016 में थाना चांदनी बाग के अंतर्गत मोटरसाइकिल छीनने के मामले में जेल में गया था। सनेशपाल को पहली बार किसी आरोप में गिरफ्तार किया गया है। संजय उर्फ भूरा और शंकर ने बापौली थाना क्षेत्र के अतंर्गत बापौली माजरा रोड पर मोटर साइकिल सवार खल व्यापारी संदीप निवासी हथवाला से चाकू के बल पर 55 हजार लूटे थे। जिसमें थाना बापौली में अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज है। सनेशपाल और सन्नी ने ही संजय उर्फ भूरा और शंकर को खल व्यापारी के बारे में पूरी जानकारी दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को षडयंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान बराना बैंक में डाली थी डकैती
पुलिस के अनुसार फरवरी 2016 में पानीपत समेत प्रदेश भर में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान बराना गांव स्थित एचडीएफसी बैंक और छोटूराम चौक स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा निगरानी कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा के गैस गोदाम में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस बराना स्थित बैंक में डकैती के आरोप में प्रदीप, आदर्श, प्रवीण व रोहित समेत पांच को गिरफ्तार कर चुकी है। छठा आरोपी संजय उर्फ भूरा फरार चल रहा था।

आरोपियों ने जिले में दस वारदातों को अंजाम देना स्वीकारा
1. संजय उर्फ भूरा ने अपने साथी प्रदीप, आदर्श, प्रवीण, रोहित व एक अन्य के साथ मिलकर 19 फरवरी 2016 को बराना गांव स्थित एचडीएफसी बैंक में गन पॉइंट पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बैंक कैशियर की शिकायत पर थाना सदर पानीपत में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज है।
2. संजय उर्फ भूरा ने अपने साथी प्रदीप व आदर्श के साथ मिलकर चार जून 2016 को छोटूराम चौक स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा के गैस गोदाम पर गन पॉइंट पर डकैती की वारदात को अंजाम दे 50 हजार रुपये लूटे। आरोपी प्रदीप व आदर्श को जिला पुलिस द्वारा गत वर्ष गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है । इस वारदात मेें बलदेव राज उर्फ बिटटू सलूजा की शिकायत पर थाना शहर में अज्ञात पर डकैती का केस दर्ज है।
3. आरोपी संजय उर्फ भूरा, शंकर, सनेशपाल व सन्नी ने मिलकर 15 दिसंबर 2017 को बापौली से भल्लौर रोड पर बापौली माजरा के पास मोटरसाइकिल सवार खल व्यापारी संदीप निवासी हथवाला से चाकू के बल पर 55 हजार रुपये लूट लिए थे।
4. आरोपी संजय उर्फ भूरा, शंकर और सनेशपाल ने मिलकर 14 दिसंबर 2017 को थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत आहूजा स्वीट्स कार्नर के पास एक युवक से सजुकी सिक्सर मोटरसाइकिल छीन ली थी। इसमेें वैभव निवासी रानी महल पानीपत की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अज्ञात पर लूट का केस दर्ज है ।
5. आरोपी संजय उर्फ भूरा व शंकर ने मिलकर 27 दिसंबर 2017 को थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत पवनंजली अस्पताल कचे सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसमे लक्ष्मणदास निवासी एनएचबीसी पानीपत की शिकायतत पर थाना चांदनी बाग मे मोटरसाइकिल चोरी का केस दर्ज है ।
6. आरोपी संजय उर्फ भूरा ने जनवरी 2017 में थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत सेकी्टर-25 से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें खरैती लाल निवासी सेक्टर-25 की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में केस दर्ज है।
7. आरोपी शंकर ने छह जुलाई 2017 को थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत अमर भवन चौक के पास एक महिला से मोबाइल झपटने की वारदारत को अंजाम दिया था। महिला ऊके पति जसविंद्र निवासी अमर भवन चौक की शिकायत पर थाना शहर में अज्ञात झपटमारी का केस दजऩ है ।
8. आरोपी शंकर ने 18 दिसंबर 2017 को थाना बापौली क्षेत्र के अंतर्गत बापौली स्थित ओम शांति आश्रम के पास एक युवक से मोबाइल फोन झपट लिया था। इसमेें जगदीश निवासी बापौली की शिकायत पर थाना बापौली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
9. आरोपी शंकर ने 23 मई 2017 को थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत आर्य कॉलेज के सामने से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात बारे विक्रांत निवासी राजनगर की शिकायत पर थाना शहर मे अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है ।
10. आरोपी शंकर ने 27 दिसंबर 2017 को थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत एनएचबीसी से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें चोरी का केस दर्ज है।

वर्जन
पुलिस ने चारों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर डकैती, लूट, स्नेचिंग व चोरी की दस वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। -संदीप कुमार, प्रभारी, सीआईए 1 पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed