फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सड़क हादसे में करनाल के बिजली निगम कर्मी की मौत

सड़क हादसे में करनाल के बिजली निगम कर्मी की मौत

Fri, 29 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में करनाल के बिजली निगम कर्मी की मौत
सड़क हादसे में करनाल के बिजली निगम कर्मी की मौत
विज्ञापन

पानीपत। एलिवेटिड हाईवे पर गोहाना रोड के पास ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक की टक्कर में बाइक सवार करनाल बिजली निगम के एक कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

वीरवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक चालक प्रवेश (26) निवासी गांव बसताड़ा जिला करनाल की मौत हो गई। जबकि बाइक पर प्रवेश के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई है। प्रवेश के परिजन हादसे की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि प्रवेश उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी था और किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर पानीपत आया था। एलिवेटिड हाईवे पर बाइक, ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई और हादसे में प्रवेश की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली के अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed