फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, बाजू और पेट झुलसे

महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, बाजू और पेट झुलसे

Sun, 03 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, बाजू और पेट झुलसे
महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, बाजू और पेट झुलसे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। कैत गांव में घर में अकेली महिला पर ज्वलनशील पदार्थ से अटैक कर दिया। हमले में महिला की बाजू व पेट झुलस गया। कैत निवासी पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वीरवार को उसका पति पीजीआई खानपुर में ड्यूटी पर गया हुआ था। ससुर दवाई लेने गांव से बाहर गया व सास गांव में कहीं गई हुई थी। करीब साढ़े दस बजे जब वह घर में अकेली थी तभी पड़ोस में रहने वाला धर्मबीर उसके घर में घुस गया व उसे अकेली पाकर छेड़खानी करने लगा। उसने उसका विरोध किया तो धर्मबीर बौखला गया, उसने उस पर ज्वलनशील केमिकल फेंक दिया। एसिड अटैक से पीड़िता के कपड़े भी जल गए। घायल महिला को उपचार के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़िता के दफा 164 के तहत इलाका मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराकर पीड़िता की शिकायत पर धर्मबीर वासी कैत के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 ए, 354 व 452 के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


कैत गांव की एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर धर्मबीर निवासी कैत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है और उसको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रविंद्र एएसआई, जांच अधिकारी, थाना इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed