{"_id":"59763f4e4f1c1bab298b4715","slug":"101500921678-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मल प्लांट में चोरी करने के आरोपियों से सवा क्विंटल तांबा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थर्मल प्लांट में चोरी करने के आरोपियों से सवा क्विंटल तांबा बरामद
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्मल प्लांट से चोरी करने के आरोपियों से सवा क्विंटल तांबा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/थर्मल। पानीपत थर्मल प्लांट से 18.80 लाख कीमत की करीब 40 क्विंटल केबल चोरी करने के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपियों की निशानदेही पर करीब सवा क्विंटल तांबा बरामद किया है। आरोपियों ने चोरी किया तांबा गांव से बाहर झाड़ियों में छिपाया था। पुलिस ने इस मामले में रविवार रात को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी के मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर चल रहे दो आरोपियों समेत चार आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चार दिन के रिमांड पर चल रहे एक आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव खंदरा निवासी बलजीत व गांव आसन खुर्द निवासी सत्यवान के रूप में की थी। वहीं पुलिस ने सोमवार को दो दिन की रिमांड अवधि के बाद आरोपी गांव आसन खुर्द निवासी विक्रम, सोमी और देर रात गिरफ्तार आरोपी बलजीत व सत्यवान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
यह है मामला
पानीपत थर्मल पावर स्टेशन की एक से चार नंबर तक यूनिट लंबे समय से बंद हैं। इन यूनिटों से मंगलवार को 18.80 लाख कीमत की करीब 40 क्विंटल केबल चोरी होने का मामला सामने आया था। चोरी की वारदात प्लांट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसमें आरोपियों की सारी गतिविधियां साफ नजर आ रही थी। मतलौडा थाना पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी राहुल शर्मा ने सीआईए-टू को इस मामले को सौंपा था। सीआईए-टू पानीपत ने तीसरे दिन ही वारदात को खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
थर्मल पावर स्टेशन से लाखों रुपये की केबल चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर करीब सवा क्विंटल तांबा बरामद किया है। रविवार देर सायं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए है। चार आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चार दिन के रिमांड पर चल रहे एक आरोपी को मंगलवार को पेश किया जाएगा।
विकास कुमार, प्रभारी, सीआईए-टू, पानीपत।