{"_id":"5d8146828ebc3e01557e681d","slug":"crime-police-panipat-news-knl54551193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बोट का कारोबार कर मुनाफे को बराबर हिस्से में बांटने के नाम पर 97 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बोट का कारोबार कर मुनाफे को बराबर हिस्से में बांटने के नाम पर 97 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक बोट चलाकर उससे होने वाले मुनाफे को बांटने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से 97 लाख से अधिक की ठगी करने के मामले में एक एजेंट की शिकायत पर पुलिस ने नोएडा उत्तर प्रदेश की कंपनी गर्वित इनोवेटिव प्रोमोटर्स लिमिटेड के मालिक संजय भाटी सहित 6 लोगों के खिलाफ औद्योगिक सेक्टर-29 थाना में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विकास नगर नजदीक एनएफएल टाउनशिप गुरुद्वारा मार्केट दुर्गा मेडिकल स्टोर के पीछे निवासी गोबिंद सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे नवंबर, 2017 में सहकर्मी बृजमोहन निवासी मवाना मेरठ उत्तर प्रदेश से गर्वित इनोवेटिव प्रोमोटर्स लिमिटेड का एक सेमीनार 28 जनवरी, 2018 को गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी एल्पाइन कालेज नजदीक परी चौक नोएडा उत्तर प्रदेश में हो रहा है। जब वह बृजमोहन के कहे अनुसार अपने कुछ साथियों के साथ उक्त सेमिनार में पहुंचा तो वहां कंपनी के मालिकों व अधिकारियों ने उसके व साथियों को कंपनी में निवेश करने के बारे में प्रेरित किया। साथ ही कंपनी में पैसा लगाकर काफी मुनाफा व इनाम अर्जित करने का प्रलोभन भी दिया गया। इस सेमीनार में वहां के तत्कालीन एसएसपी अजय पाल शर्मा ने भी भाग लिया था। इस सेमीनार में टार्गेट पूरा करने वालों को महंगी कारें व बाइक उपहार में दी गई थी और उनकी सड़कों पर नुमाइश भी की गई। इस प्रकार से उसे व उसके साथियों को पूरी तरह से प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उसके बाद 18 फरवरी, 2018 को लक्ष्मी रसोई पानीपत में भी एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसें उसे व उसके साथियों को भी बुलाया गया था। इस बैठक में एजेंट बृजमोहन ने उपस्थित लोगों को कंपनी की विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन स्कीमों के लिखित ब्रोचर भी बांटे गए। बैठक में उन्हें बताया गया कि यदि वें कंपनी में निवेशकों को जोड़ते हैं तो उन्हें जोड़े गए निवेशकों की आय पर कमीशन भी दी जाएगी। जिसके लिए कंपनी उनके साथ एक लिखित एग्रीमेंट करेगी। उन्होंने बताया गया कि कंपनी उनके निवेश किए गए पैसे से मोटरसाइकिल खरीदेगी और उन मोटरसाइकिलों को किराए पर चलाया जाएगा। उससे होने वाली आमदनी से उन्हें प्रति माह किस्तों के तौर पर उनके द्वारा निवेश की गई राशि व मुनाफा उन्हें वापिस किया जाएगा। गोबिंद का कहना है कि वह और उसके साथी भी एजेंट व अधिकारियों के झांसे में आ गए और सैकड़ों निवेशकों ने करीब 97 लाख 49 हजार 400 रुपये की राशि कंपनी की विभिन्न स्कीमों में निवेश कर दिए।
इन 6 लोगों पर कराया केस दर्ज:
शिकायतकर्ता गोबिंद ने पुलिस को संजय भाटी पुत्र रतन सिंह भाटी निवासी प्लाट नंबर 1, गांव चिति, जीबी नगर उत्तर प्रदेश हाल न्यायिक हिरासत डासना कारागार महल मार्ग गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, राजेश भारद्वाज निवासी 40 चंपालाल की हवेली खुरजा, बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, करणपाल सिंह पुत्र लैर सिंह निवासी गांव साहरनपुर, खुरजा बुलंदरशहर उत्तर प्रदेश, ललित कुमार व विशाल कुमार निवासी मेरठ नगर उत्तर प्रदेश, एजेंट बृज मोहन निवासी मवाना मेरठ उत्तर प्रदेश के खिलाफ शिकायत दी है।