{"_id":"6acab285af6cdfb4140fdb05","slug":"crackdown-on-leaders-ahead-of-march-to-delhi-congress-and-inso-leaders-placed-under-house-arrest-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165750-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कूच से पहले नेताओं की घेराबंदी : कांग्रेस और इनसो नेता नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कूच से पहले नेताओं की घेराबंदी : कांग्रेस और इनसो नेता नजरबंद
Sun, 11 Oct 2026 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में डॉ. ओमवीर सिंह और कार्यकर्ता। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर हरियाणा और राजधानी दिल्ली से सटे इलाकों में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने विपक्षी दलों के नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जिले में कांग्रेस और इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के कई प्रमुख नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया और दर्जनों कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट रखा गया।
दिल्ली-पानीपत हाईवे पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन ने हल्दाना बॉर्डर पर पक्का नाका लगाकर डीएसपी स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी तैनात की है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर हर संदिग्ध गतिविधि, ट्रेनों और बसों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर रेलवे द्वारा भी कई ट्रेनों को रद्द करने की सूचना है।
जिला अध्यक्ष के निवास पर पहुंची पुलिस टीम
प्रदर्शन के मद्देनजर पानीपत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह के निवास पर सिटी एसएचओ कतार सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट धर्मपाल गुप्ता के निवास पर भी मॉडल टाउन थाना प्रभारी ने पहुंचकर दिल्ली न जाने का अनुरोध किया। दिल्ली रवाना हो रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. ओमवीर सिंह पंवार, चांद चौधरी, तिलक राजोरा, विकास रोशे और सुशील सैनी को पुलिस ने रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया। डॉ. ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर निष्पक्ष चुनाव और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकना सीधे तौर पर तानाशाही है।
विज्ञापन
नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना, बताया लोकतंत्र का हनन
थर्मल। इनसो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजिंदर जैलदार को भी दिल्ली कूच करने से पहले ही थर्मल पुलिस चौकी में नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का युवा आज अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग करने के लिए मजबूर है। उन्होंने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और भविष्य में बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई की मांग की है।