फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cow slaughter incident: Police looking for links in UP too

गोकशी की वारदात : यूपी में भी लिंक तलाश रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter incident: Police looking for links in UP too
सनौली। सनौली थाना क्षेत्र में पत्थरगढ़ गांव में हुई गोकशी की वारदात का खुलासा खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस टीम अब यमुना किनारे बसे यूपी के गांवों से भी वारदात का लिंक जोड़ रही है। टीम ने कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना सनौली क्षेत्र के पत्थरगढ़ गांव में यमुना किनारे सटे खेत में आठ-10 गोवंश की कटी गर्दन और अवशेष मिले थे। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में घूमने वाली एक गाय के गायब होने के बाद वह जंगल में उसकी तलाश कर रहे थे। जब वह नदी किनारे पहुंचे तो गाय की रस्सी और फिर कुछ देरी पर अवशेष बरामद हुए थे। इसके बाद से ही पुलिस टीम लगातार वारदात का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। मंगलवार को भी पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है। जिस स्थान पर अवशेष मिले हैं वहां से यूपी की सीमा भी बिल्कुल सटी है। अब पुलिस यूपी में भी वारदात का लिंक खंगालने का प्रयास का रही है। कैराना थाना पुलिस से भी गोकशी के आरोपियों की डिटेल मांगी गई है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। जिससे वारदात का खुलासा किया जा सके। सनौली थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है। नदी के किनारे पर दोनों ओर बसे गांवों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed