{"_id":"614e38978ebc3eb5dd2e9d3d","slug":"cousins-going-on-a-date-were-crushed-by-a-trolley-three-cars-also-collided-panipat-news-knl84328240","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीख पर जा रहे चचेरे भाइयों को ट्राले से कुचला, तीन कारें भी भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारीख पर जा रहे चचेरे भाइयों को ट्राले से कुचला, तीन कारें भी भिड़ी
विज्ञापन
पानीपत। मौके पर घटना स्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कारें व पुलिसकर्मी।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जीटी रोड पर गांव पसीना मोड़ के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि चचेरे भाइयों के शरीर के हिस्से 10 मीटर तक बिखर गए। ट्राला चालक शवों को कुचलने के बाद 50 मीटर दूर गाड़ी खड़ा कर फरार हो गया। ट्राले के पीछे चल रही तीन कार भी अनियंत्रित होकर टकरा गई। एक कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंच गई। तीनों कारों में सवार आठ लोग भी घायल हो हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। गांव मच्छरौली निवासी जयभगवान (52) और दयानंद (60) चचेरे भाई थे। जयभगवान कपड़े की फेरी लगाता था और दयानंद खेतों में काम करता था। शुक्रवार की सुबह 10 बजे जयभगवान बाइक लेकर दयानंद के घर गया था। दोनों वहां से पानीपत के लिए निकले थे। पानीपत कोर्ट में उनकी एक केस में तारीख थी, जिसमें दोनों को पेश होना था। बाइक जयभगवान चला रहे थे। जैसे ही दोनों पसीना मोड़ से जीटी रोड पर चढ़े पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उन्हें टक्कर मारी। दोनों सड़क पर गिर गए। फिर ट्राला दोनों को कुचलते हुए आगे निकल गया और 50 मीटर दूर जाकर रुका। दोनों के शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे। इनको पहचाना जाना मुश्किल था। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इनकी जेब से मिले आधार कार्ड से इनकी शनाख्त की। जेब में मिला मोबाइल भी टूट गया था।
शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया था। परिजनों के बयानों के आधार पर ट्राला चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। ट्राला कब्जे में ले लिया है। - अंकित कुमार, एसएचओ सेक्टर 29 थाना पुलिस