{"_id":"63599f22ba13b30e801a0c4f","slug":"counting-of-votes-of-zilla-parishad-and-panchayat-samiti-will-be-done-at-the-block-level-panipat-news-knl125567453","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्तर पर होगी जिला परिषद और पंचायत समिति के मतों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्तर पर होगी जिला परिषद और पंचायत समिति के मतों की गिनती
विज्ञापन
पानीपत। पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। ईवीएम मशीन रखने के बाद स्ट्रोंग रूम और फिर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला परिषद और पंचायत समिति के मतों की गिनती के लिए बनाए गए मतगणना केंद्रों का बुधवार को निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने आर्य कन्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए ईवीएम स्ट्रॉग रूम के निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पीने के पानी आदि की सुविधा के अलावा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति के लिए मतदान 30 अक्तूबर को होना है।
मतदान के बाद सभी मतगणना केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रोंग रूम में ईवीएम मशीन रखी जाएंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी केंद्रों पर 24 घंटे सुरक्षा प्रबंध होने चाहिए। इस दौरान उनके साथ बापौली ब्लॉक के आरओ और जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।