फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Counseling of 154 out of 229 students, classes from 14

Panipat News: 229 में से 154 विद्यार्थियों की काउंसिलिंग, कक्षाएं 14 से

Tue, 05 May 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 05 May 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Counseling of 154 out of 229 students, classes from 14
पानीपत। मिशन बुनियाद लेवल-3 में चयनित विद्यार्थियों के लिए अब नई शैक्षणिक शुरुआत का समय आ गया है। जिले में 14 मई से कक्षाएं प्रारंभ होंगी, जिसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिले के 229 चयनित विद्यार्थियों में से 154 विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग में भाग लिया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा मिशन बुनियाद के अंतर्गत जिले में पांच केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां कक्षा नौवीं और 10वीं की पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी भी कराई जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को दो वर्षों तक विकल्प फाउंडेशन की ओर से ऑनलाइन कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी। काउंसिलिंग में शामिल न हो पाने वाले विद्यार्थियों के लिए विभाग ने राहत का प्रावधान रखा है। ऐसे विद्यार्थियों की काउंसिलिंग संबंधित बुनियाद केंद्रों पर कराई जाएगी। इसके बावजूद भी वे इसमें शामिल नहीं होते हैं तो प्रतीक्षा सूची में शामिल 139 विद्यार्थियों को अवसर दिया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी सीट खाली न रहे और अधिक से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

जिले में इस योजना के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है और शिक्षा विभाग भी इसे सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed