फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cough syrup runs out in the district civil hospital

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल में कफ सिरप खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Cough syrup runs out in the district civil hospital
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल कफ सिरप चार दिन से खत्म है। ऐसे में खासी के मरीज भटकने का मजबूर हैं। अस्पताल में कफ सिरप नहीं होने पर मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ रहा है। स्टोर पर एक कफ सिरप करीब 120 रुपये का दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में इस तरह के हर रोज करीब 300 मरीज आ रहे हैं। विभाग के अधिकरियों के अनुसार अभी दो दिन बाद भी कफ सिरप आने की उम्मीद नहीं है। जिला नागरिक अस्पताल में सर्दी के मौसम में ओपीडी बढ़ गई है। बुधवार को अस्पताल में करीब 1800 मरीज पहुंचे। इनमें करीब 300 मरीज खांसी और बुखार के मिले। चिकित्सकों ने इनको दवा के साथ कफ सिरप लेने की सलाह दी। मरीजों को अस्पताल के स्टोर पर कफ सिरप नहीं मिला। ऐसे में मरीजों को परेशान होकर बाहर मेडिकल स्टोर से कफ सिरप खरीदना पड़ा।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी अजमेर ने बताया कि उनके बेटे को दो दिन से खांसी और बुखार है। वह उनको बुधवार को अस्पताल लेकर आया था।
चिकित्सक ने उनको कफ सिरप लेने की सलाह दी। अस्पताल के स्टोर पर कफ सिरप नहीं मिला। उनको बाहर मेडिकल स्टोर पर 120 रुपये में कफ सिरप खरीदना पड़ा। काबड़ी रोड की कमलेश ने बताया कि उनको हल्का बुखार और जुकाम है। जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सक ने तीन दवाएं लिखी थीं। अस्पताल के स्टोर पर दो दवा मिल गई लेकिन कफ सिरप खत्म होने की जानकारी दी। उनको बाहर मेडिकल स्टोर से कफ सिरप खरीदना पड़ा। सर्दी के मौसम की ही अस्पताल में दवा नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed