फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corruption will not be allowed in government offices: Chhaukkar

सरकारी कार्यालयों में नहीं होने दिया जाएगा भ्रष्टाचार : छौक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Corruption will not be allowed in government offices: Chhaukkar
सनौली। समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने सनौली-बापौली ब्लॉक के ग्रामीणों की कार्यालय में समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि हलके में किसी भी सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। लोग उन्हें तहसील, बीडीपीओ व बिजली निगम समेत अन्य कई सरकारी कार्यालयों में कार्य करवाने के लिए पैसे लेने की बात बता रहे हैं। वे हलके के हर विभागीय कार्यालय में अब बारी-बारी जनता के साथ निरीक्षण करेंगे। भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को हलके से बाहर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

छौक्कर ने कहा कि हलके के सात गांवों में सड़कों को बनवाने की मंजूरी मिल गई है। जिनका निर्माण कार्य चल रहा है। गांव में विकास कार्यो के लिए आए ग्रांट में घोटाला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ प्रचार प्रसार में लग जाएं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विधायक बनने के सपने दिन में ही देख रहे हैं। वे लोगों के बीच जाकर उनको गुमराह कर रहे हैं। जनता ऐसे लोगों की बातों में न आएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा व जजपा गठबंधन सरकार से आज बेरोजगार युवा, प्रदेश का किसान, मजदूर, कर्मचारी व व्यापारी हताश व परेशान हैं।प्रदेश में आज बेरोजगारी चरम पर है। निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत रोजगार का कानून मात्र ढकोसला है। फैक्टरियों व निजी संस्थानों में 80 प्रतिशत कर्मचारी व श्रमिक बाहर के हैं। प्रदेश के मुश्किल से 10 प्रतिशत ही कर्मचारी होंगे। बड़ी कंपनियों में प्रदेश के युवाओं को रोजगार देना होगा। सरकारी विभागों में ठेका प्र‎था में भी बेरोजगार युवाओं से पैसे लेकर ठेके पर लगाने की सूचना मिल रही हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। इस अवसर पर जिला पार्षद नारायण दत्त शर्मा, विकास रावल, प्र‎वीन खेड़ा सरपंच प्र‎तिनिधि, मांगेराम, पितांबर, सुरेश वर्मा, महाबीर, सुभाष, राजपाल व बलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed