फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will lay DWC sewerage pipeline in nine wards of the city

Panipat News: शहर के नौ वार्डों में सीवरेज की डीडब्ल्यूसी पाइपलाइन बिछाएगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Corporation will lay DWC sewerage pipeline in nine wards of the city

विज्ञापन
पानीपत।
नगर निगम शहर के नौ वार्डों में सीवरेज की डीडब्ल्यूसी पाइपलाइन बिछाने जा रहा है। इस पर निगम करीब 40 लाख रुपये खर्च करेगा। ये पाइपलाइन के टुकड़े, जोड़ और एक लाइन को दूसरी मेन लाइन में कनेक्शन करने वाली पाइपलाइन होती है। इसे डबल वॉल कोरगेटेड यानी दोहरी दीवार नालीदार पाइपलाइन भी कहा जाता है। इसकी क्षमता और गुणवत्ता काफी अच्छी मानी जाती है। इसे आसानी से आकारनुमा शेप में ढाला जा सकता है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि ये काम वार्ड 1, 3, 4, 7, 8, 9, 10, 11 और 15 की कॉलोनियों में करवाया जाएगा।
यहां कई कॉलोनियों की गलियों के कुछ हिस्सों में सीवर लाइन नहीं है तो कुछ बंद गलियां में लाइन बिछाई नहीं गई है। कई गलियां सीवर लाइन से अछूती रही हैं तो कुछ के कनेक्शन मेन लाइन में नहीं हो पाए हैं। कुछ ऐसी भी जगह हैं जिनका दायरा कम होने की वजह से बड़ी मशीनें वहां नहीं पहुंच सकती। इसी वजह से इन पाइपलाइन को ऐसे एरिया में फिट कराया जाएगा। इसके लिए मशीन का उपयोग और मजदूरों से भी मिट्टी खोद कर डलवाया जा सकता है। ये उपयुक्त व कारगर प्रणाली भी हैं। इसके अलावा नगर निगम वार्ड 15 के किश्नपुरा और शिव नगर एरिया में पीने के पानी के लिए डीआई पाइपलाइन बिछाएगा। इस काम पर निगम 31 लाख रुपये खर्च करेगा। डीआई पाइपलाइन को डक्टाइल आयरन पाइपलाइन भी कहा जाता है। ये पाइपलाइन पेयजल सप्लाई के लिए उत्तम होती है।
विज्ञापन

वार्ड 15 की पार्षद सुमन छाबड़ा ने कहा कि उनके वार्ड में कई जगहों पर पीने की पाइपलाइन नहीं है। तो कई जगह पर सीवर लाइन उखाड़ने, गली बनाने को लेकर पाइपलाइन टूट गई थी। इसे लेकर अधिकारियों को कई बार बोला गया था। अब अधिकारी इस काम को करवाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम एसडीओ अर्पित बुधवार ने कहा कि जिन एरिया में सीवरेज पाइपलाइन की आवश्यकता है, इनको वहां पर लगाया जाएगा। इससे शहरवासियों को सीवरेज निकासी की समस्या नहीं रहेगी। ये पाइपलाइन गुणवत्ता के हिसाब से अच्छी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed