फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will break the encroachment on Rajbahe's land from Bal Vikas School to Jatal Road.

Panipat News: बाल विकास स्कूल से जाटल रोड तक राजबाहे की जमीन पर हुए कब्जे तोड़ेगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Corporation will break the encroachment on Rajbahe's land from Bal Vikas School to Jatal Road.
पानीपत। मॉडल टाउन के बाल विकास स्कूल से जाटल रोड तक पानीपत माइनर की जमीन पर प्रस्तावित सड़क निर्माण में एक बार फिर अवैध कब्जों की अड़चनें आने लगी हैं। इससे इसका काम अधर में लटक गया है। यह मुद्दा सदन में उठा तो बुधवार को निगम आयुक्त पार्षद बलराम मकौल, लोकेश नांगरू, संजीव दहिया के साथ मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। आयुक्त ने टीम को निर्देश दिया कि जिन लोगों ने अवैध कब्जा किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल लेकर इनके अवैध कब्जे ध्वस्त किए जाएंगे ताकि रोड का निर्माण कार्य पूरा हो सके। इसके बाद जाटल रोड से लेकर गोहाना रोड तक दूसरे चरण में सड़क बनाने का प्रस्ताव बनाकर रोड निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

बाल विकास स्कूल से लेकर शुगर मिल तक पानीपत माइनर के नाम से सिंचाई विभाग और वन विभाग की जमीन थी, जिस पर लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए थे। पिछले साल सिंचाई विभाग ने यहां से करीब 147 लोगों के अवैध कब्जे हटाए थे। इसके बाद जमीन निगम को हैंडओवर कर यहां मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 1.86 करोड़ से 50 फुट चौड़ा और 850 मीटर लंबा रोड बनाना प्रस्तावित हुआ। रोड निर्माण के बीच जमीन पर कब्जा करने वाले एक रसूखदार ने कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले लिया।
विज्ञापन

इसकी सुनवाई जुलाई-अगस्त में होनी थी, लेकिन निगम अधिकारियों की लापरवाही से इस केस की पैरवी नहीं की जा सकी। इसे देख बाकी कई लोगों ने भी अब जमीन पर कब्जा कर लिया है। इससे रोड बनाने का काम बीच में लटक गया। अब कब्जा धारियों का कहना है कि पहले उक्त भवन मालिक का कब्जा हटवाया जाए तब निगम आगे बढ़े। इन कब्जों को हटाने के लिए निगम अमला दलबल के साथ कई बार पहुंचा, लेकिन कोर्ट के स्टे ऑर्डर ने कार्रवाई को मोड़ दिया। अब निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिसने कोर्ट से स्टे लिया है, उसे छोड़कर बाकी के कब्जों को हटाते हुए सड़क निर्माण पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल विकास स्कूल से जाटल रोड तक सड़क बनने के बाद निगम जाटल रोड से गोहाना रोड तक भी सड़क निर्माण करेगा। करीब 450 मीटर इस एरिया में अब तक कब्जे नहीं हटाए गए। पार्षद बलराम मकौल का कहना है कि निगम ने सतकरतार कॉलोनी तक कब्जे हटाए थे, तो कम से कम यहां तक रोड बना देना चाहिए। आयुक्त ने अधिकारियों को इसका प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया है।

निगम आयुक्त के साथ बुधवार को मौके का निरीक्षण किया गया। आयुक्त के निर्देशानुसार कब्जे हटाने की कार्रवाई की जाएगी ताकि सड़क निर्माण का काम जल्द पूरा हो सके।
- अर्पित बुधवार, एमई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed