फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation made wrong foundation of concrete, fear of accidents on flyover

Panipat News: निगम ने बना दी कंक्रीट की गलत फाउंडेशन, फ्लाईओवर पर हादसों का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Corporation made wrong foundation of concrete, fear of accidents on flyover
पानीपत। असंध रोड फ्लाईओवर के ऊपर नगर निगम ने डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें लगाने के लिए फाउंडेशन ही गलत बना दी है। इस पुल की मरम्मत के बाद दोनों ओर लगाए गए क्रैश बैरियर के बीच ही कंक्रीट की फाउंडेशन को लगाया गया है। जबकि इसको बुनियाद नहीं दी गई है। इससे पुल के ऊपर से गुजरने वाले वाहनों से होने वाली कंपन से दुर्घटना का अंदेशा बनने का अनुमान है। निगम अधिकारियों के मामला संज्ञान में जाने के बाद उन्होंने काम रुकवाकर इसकी रिपोर्ट इंजीनियर्स से मांगी है। भविष्य में इससे कोई दुर्घटना न हो इसकी पड़ताल करने निगम के अधिकारी वीरवार को पीडब्लयूडी बीएंडआर कार्यालय में भी पहुंचे।
विज्ञापन

इस बावत निगम अधिकारियों ने माना कि उन्होंने समय से पहले इसे देख लिया है। ऐसे मामलों में इंजीनियर की राय लेनी जरूरी होती है। उनसे सलाह ली जा रही है। अगर इस पर पोल या सरिया इत्यादि को वेल्ड करने की जरूरत पड़ी तो उसे वेल्ड कराया जाएगा। अगर फाउंडेशन को ही दोबारा बनाने की जरूरत पड़ी तो इसे भी दोबारा बनाया जाएगा। असंध रोड फ्लाईओवर के ऊपर दोनों ओर करीब 35 लाख रुपये की लागत से सात मीटर ऊंची 68 लाइटें लगाई जानी है। इन लाइटों को लगाने के लिए फाउंडेशन बनाई गई थी। जिसकी बुनियाद मजबूती के लिए काम कराया जा रहा है। इनमें तार के लिए पाइपलाइन तक बिछाई जा रही है।
विज्ञापन


बॉक्स
ये है खतरा-
यह बे बुनियाद फाउंडेशन, कंक्रीट का एक पत्थर है। इसी पर भारी भरकम डेकोरिटव पोल को लगाया जाएगा। इस पर फैंसी लाइटें लगेंगी, जो आंधी तूफान या किसी वाहन की टक्कर से पलटकर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। वहीं, केवल पुल पर गुजरने वाले वाहनों की कंपन की वजह से इनके गिरने का खतरा बन सकता है। गलत फाउंडेशन की वजह से इन पर लगने वाली पोल और लाइटें के गिरने का डर बना होने की संभावना प्रबल हो चुकी है। जैसे ही ये मामला निगम अधिकारियों के जैसे ही संज्ञान में पहुंचा उन्होंने काम को बीच में ही रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
इस मामले में जेई से रिपोर्ट मांगी गई है। स्ट्रक्चरल इंजीनियर की राय भी ली जा रही है। अगर पोल की सपोर्ट के लिए वेल्ड की जरूरत पड़ी तो कराई जाएगी। अगर कामयाब नहीं हुई तो फाउंडेशन को ही दोबारा बनाया जाएगा। काम ऐसा होगा कि भविष्य में किसी प्रकार की कोई पेरशानी न हो।
गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed