फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation has got illegal advertisements removed from advertising sites, now a new tender will be put up

निगम ने वैध विज्ञापन साइटस से उतरवाए अवैध विज्ञापन, अब लगाया जाएगा नया टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Corporation has got illegal advertisements removed from advertising sites, now a new tender will be put up
पानीपत। शहर की सड़कों पर लगे अवैध विज्ञापनों और निगम की साइटों पर लगे अवैैध पोस्टर, बैनरों की निगम ने डेढ़ साल बाद सुुध ली है। निगम ने इनके खिलाफ बुधवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। शहर की सभी वैैध और अवैध साइटों से इन विज्ञापनों को हटाया जा रहा है। वीरवार को निगम की टीम ने जीटी रोड, असंध रोड, गोहाना रोड, सनौली पर कार्रवाई करने की योजना बनाते हुए यहां इन पोस्टर बैनरों को उतरवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन का टेंडर न होने से निगम को पिछले डेढ़ साल से हर माह तकरीबन आठ लाख का चूना लगता आ रहा था। अब तक निगम को डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। वहीं शहर की सड़कों पर लगे ये अवैध विज्ञापन निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ शहर के यातायात में हादसों का सबब बन रहे थे। इन पर लगाए गए भ्रामक प्रचार व्हीकल ड्राइव में परेशानी देते थे। इसके खिलाफ अमर उजाला ने अभियान भी चलाया था। अब कहीं जाकर निगम जागा है। इस बारे में निगम जनप्रतिनिधियों ने भी सदन की बैठक में कई बार जोरदार मुद्दा उठाया लेकिन तब तक विज्ञापन का टेंडर ही नहीं हो सका।
विज्ञापन

ये कहते हैं आकंड़े
नगर निगम क्षेत्र में विज्ञापन के लिए निगम की 36 स्थानों पर 43 साइटें हैं। इसके लिए निगम ने साढ़े चार साल पहले करीब साढ़े 96 लाख रुपये प्रतिमाह का टेंडर दिया था। दो साल तक टेंडर की रकम अदा होती रही लेकिन बाद में इस टेंडर की रकम अदा नहीं की गई। जनवरी 2021 में निगम का विज्ञापन का टेंडर पूरा हो गया लेकिन इसे दोबारा नहीं करवाया गया। वहीं उससे पहले भी जो निगम ने टेंडर दिया था उसकी भी पूरी राशि निगम के खाते में जमा नहीं हो सकी। कुल मिलाकर अब तक विज्ञापन टेंडर निगम को हर बार केवल घाटा ही देता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम एक्ट के अनुसार निगम एरिया में कोई भी अवैध तरीके से बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स या विज्ञापन साइट नहीं लगा सकता। अगर कोई ऐसा करता है तो निगम इन पर जुर्माना भी करता है और इन पोस्टर और होर्डिंगों को हटाने का काम भी करता है।

जल्द लगवाएंगे नया टेंडर : एसई
निगम की साइटों पर लगे अवैध विज्ञापनों को हटाया जा रहा है। इसके लिए निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। अब जल्द ही विज्ञापन का नया टेंडर लगाया जाएगा। इससे निगम की आय भी बढे़गी।
- रमेश कुमार, एसई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed