फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corona patients get Sanjeevani of 28.88 crore Kovid Hospital Chief Minister Manohar Lal, Union Minister Dharmendra Pradhan and Home Minister Anil Vij inaugurated

कोरोना रोगियों को मिली 28.88 करोड़ के कोविड अस्पताल की संजीवनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Corona patients get Sanjeevani of 28.88 crore Kovid Hospital Chief Minister Manohar Lal, Union Minister Dharmendra Pradhan and Home Minister Anil Vij inaugurated
कोरोना के मरीजों को रविवार को 28.88 करोड़ रुपये में तैयार हुए गुरु तेग बहादुर संजीवनी कोविड अस्पताल की सौगात मिल गई है। गांव बाल जटान की पंचायती भूमि पर बने इस 500 बेड के अस्पताल का रविवार को सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उद्घाटन किया। उन्होंने प्रशासन व जिले के लोगों को इसके लिए बधाई भी दी। रविवार रात को ही अस्पताल में मरीज शिफ्टिंग का काम शुरू हो सकता है। अस्पताल में वे मरीज भेजे जाएंगे, जिनकी हालत गंभीर है। फिलहाल 300 बेड का अस्पताल तैयार किया गया है। दूसरे ब्लॉक भी जल्द तैयार हो जाएगा। सीएम मनोहर लाल ने पानीपत में गृहमंत्री अनिल विज से चर्चा करने के बाद एक सप्ताह का लॉकडाउन और बढ़ाने की घोषणा की।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 24 मई सुबह छह बजे तक प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन से कोरोना के केस में काफी कमी आई है। लोगों से अपील है कि वो कोविड-19 के नियमों का ईमानदारी से पालन करें। आगामी दिनों में सुरक्षित हरियाणा के तहत और सख्ती की जाएगी। कोरोना की पहली लहर में हमारा नया अनुभव था और उस समय इस महामारी की गति भी कमजोर थी। उसके मुकाबले दूसरी लहर का पीक बहुत तेज है, जो पहली लहर के आंकलन में 5 गुणा है, लेकिन उसके बावजूद भी हमारे डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने बड़ी मजबूती के साथ मोर्चा संभाला है। प्रदेश में ऑक्सीजन की कठिनाई को धीरे-धीरे सुधार लिया गया है। अब ऑक्सीजन हमें आवश्यकता अनुसार मिल रही है। 500 बेड की क्षमता वाले इस कोविड अस्पताल के निर्माण पर लगभग 28 करोड़ 88 लाख 70 हजार रुपये का खर्च आया है। 300 बेड का संचालन रविवार से कर दिया गया है, जबकि आगामी दो दिन में 200 बेड का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नए बेड की संख्या बढ़ा रहे हैं : सीएम
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि प्रदेश के अंदर स्वास्थ्य विभाग में नए बेड की संख्या बढ़ाई गई है। इससे पहले प्रदेश में 17500 बेड स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध थे जो अब बढ़कर 19500 हो गए हैं। इसके अतिरिक्त आइसोलेशन के लिए भी प्रदेश सरकार लगभग 45000 बेड तैयार कर रही है। जिनमें ग्राम पंचायत व अन्य सामाजिक संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। जिससे प्रदेश की जनता का और भी मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में 13 हजार टन ऑक्सीजन बाहर से मंगवाई : प्रधान
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, जब कोरोना की चपेट में देश आया तो ऑक्सीजन की कमी हुई। हमारे देश में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की क्षमता और खपत डेढ़ हजार टन होती थी। पिछली बार भी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया था। इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन को घटाकर मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन को तीन हजार टन तक ले गए। इस बार की स्थिति अलग है। आज देश में प्रतिदिन दस हजार टन लिक्विड ऑक्सीजन की खपत होती है। आपूर्ति के लिए कतर, ओमान, बेहरीन और दुबई जैसे देशों से ऑक्सीजन मंगवाई जा रही है। बाहर के देशों से लगभग 13 हजार टन ऑक्सीजन मंगवाई गई है।
राधा स्वामी सत्संग ब्यास देगा भोजन
राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने तीमारदारों के लिए नाश्ता सहित दोनों समय का भोजन नि:शुल्क उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली है। डॉक्टरों के भोजन का टेंडर हॉट स्पाइसी को दिया गया है।
श्रमिकों के लिए पानीपत में बनेंगे 100 करोड़ के निवास
सरकार ने पानीपत में श्रमिकों के लिए 100 करोड़ रुपये के सस्ते निवास बनाने की भी घोषणा की है। पानीपत में श्रमिकों के निवास का मॉडल कलस्टर बनाया जाएगा। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी भी घोषणा की है।

कोरोना के पॉजिटिव केस में आई कमी : अनिल विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि मानव जाति पर एक अदृश्य दुश्मन ने हमला किया है। जिसका अन्य देशों के साथ-साथ हमारे देश पर भी प्रकोप है। हरियाणा सरकार एकजुट होकर शासन, प्रशासन एक जुटता के साथ इसका सामना कर रहे हैं। जिसमें डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ और कोरोना वॉरियर्स का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जो इस लड़ाई में दिन रात काम कर रहे हैं। इनकी मेहनत से ही हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन गिरावट आ रही है। जो प्रतिदिन 15 हजार थी, अब घटकर प्रतिदिन 9600 पर आ गई है। प्रदेश की जनता के सहयोग से महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा भी सफल रहा है। इस लड़ाई के खिलाफ हमारे प्रदेश के डॉक्टरों की टीम पीजीआई के सीनियर डॉक्टर्स पर भी समय-समय पर मार्गदर्शन लेती रहती है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सैल्यूट करते हुए कहा कि प्रदेश के हॉटस्पॉट गांवों में भी कोरोना सेंटर बनाए जा रहे हैं व गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही हैं।मरीजों के हालात के अनुसार उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed