फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Convict arrested with country made pistol

Panipat News: देसी पिस्तौल के साथ सजायाफ्ता गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Convict arrested with country made pistol
पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने हरि नगर में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को हत्या के एक मामले में 20 साल की कैद हो चुकी है। वह तीन साल पहले बेल पर आया था। उसने हरि नगर से ही पिस्तौल खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्तौल बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर हरिनगर से हरिनगर निवासी भारत को देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा है। उसने पुलिस को देखकर यहां से भागने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी भारत ने बताया उसने वर्ष 2014 में रंजिशन खंडरा गांव निवासी अजीत की सिद्धार्थ नगर में चाकू से हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी को 20 साल की सजा हो चुकी है। वह कोर्ट से वर्ष 2021 से बेल पर बाहर है। उसने 2014 में यह पिस्तौल 20 हजार में कॉलोनी के एक युवक से खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed