फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Contractor left drain construction work in limbo in Manana village

Panipat News: मनाना गांव में ठेकेदार ने नाला निर्माण कार्य अधर में छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Contractor left drain construction work in limbo in Manana village
समालखा। खंड के मनाना गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए पिछले दो माह से नाले का निर्माण करने वाला पंचायत विभाग का ठेकेदार काम अधूरा छोड़ गया है। पिछले 15 दिनों से नाले के निर्माण का काम बंद पड़ा है। जिससे गली में गंदा पानी जमा हो रहा है। ये गंदा पानी अब ग्रामीणों के घरों में घुस रहा है जिससे परेशान ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग की ओर से करीब 10-12 लाख रुपये की लागत से दो महीने पहले मनाना गांव में नाले के निर्माण का काम शुरू किया गया था। ग्रामीण सोनू, राजेश, महावीर व संदीप ने बताया कि मनाना गांव का नाला वर्षों पहले ग्राम पंचायत द्वारा बनाया गया था। जर्जर हो चुके इस नाले को दोबारा बनाने की मांग गांव वासी कर रहे थे जिस पर पंचायती राज विभाग द्वारा नाला निर्माण का ठेका दिया गया लेकिन ठेकेदार ने नाले का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले गंदे पानी की निकासी का प्रबंध किए बिना पानी रोक कर न निर्माण कार्य शुरू कर दिया। ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण धीमी गति से किया जा रहा था। जिससे आगे नाला बंद होने से गली में पानी भर गया। जिससे लोगों का घर से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो चुका है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि नाले का गंदा पानी घरों में घुसने लगा है। इस पर जब ग्रामीणों ने ठेकेदार को कहा तो वह काम बीच में छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग एसडीओ ने ग्रामीणों के सिर फोड़ा ठिकरा-
इस संदर्भ में जब पंचायती राज विभाग के एसडीओ राकेश डागर से बात की तो उन्होंने नाला निर्माण कार्य बंद करने का ठीकरा ग्रामीणों के सिर फोड़ दिया। उन्होंने बताया कि गांव वासी ठेकेदार को काम नहीं करने दे रहे हैं। कोई पुरानी फर्द दिखाकर धमकी देता है तो कोई पीछे से पानी छोड़ देता है जिससे ठेकेदार ने दुखी हो कर काम बंद किया हुआ है। अब ग्रामीण फैसला करेंगे तभी नाले का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed