फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Construction of open air theater will start in the grand foundation stone laying ceremony.

Panipat News: भव्य शिलान्यास समारोह में होगा ओपन एयर थिएटर का निर्माण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
Construction of open air theater will start in the grand foundation stone laying ceremony.
जगाधरी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में निगम अधिकारियों के साथ बैठक करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा,
जगाधरी। नगर निगम क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों व परियोजनाओं को लेकर प्रदेश के कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने सोमवार को जगाधरी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नगर निगम की ओर से सेक्टर 17 में 52.87 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम के शिलान्यास समारोह, दिव्य नगर योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों, ट्विनसिटी में लगने वाली 41 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट, कैल कचरा प्रोसेसिंग, भगत सिंह चौक से मानकपुर तक, अग्रसेन चौक से रक्षक विहार नाका तक डिवाइडर सुंदरीकरण, जगाधरी जोन के सात वार्डाें में रोड स्वीपिंग टेंडर, वार्ड अनुसार वर्क अलॉटेड व टेंडर, विशेष सफाई अभियान समेत विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

राणा ने शहर में होने वाले करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के जल्द वर्क अलॉट कर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में हो रहे विकास कार्यों में तेजी लाने का आह्वान किया। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कृषि मंत्री को बताया कि जल्द ही भव्य शिलान्यास समारोह का आयोजन कर ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम का विधिवत निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

---------
कृषि मंत्री ने किया एंटी स्मॉग गन मशीन का निरीक्षण -
बैठक के बाद कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने निगम अधिकारियों के साथ एंटी स्मॉग गन मशीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों से एंटी स्मॉग गन मशीन की कार्यविधि जानी। निगम अधिकारियों ने उन्हें बताया कि क्लाउड टेक कंपनी के सहयोग से नगर निगम शहर में एंटी स्मॉग गन से पानी की बारीक बूंदों का हवा में छिड़काव कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व मेयर मदन चौहान, निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल, उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव, एसई हेमंत कुमार, एक्सईएन विकास धीमान समेत विभिन्न निगम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed