फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Consensual relations, 50 cases of sexual exploitation falsely found

Panipat News: सहमति से बनाए संबंध, झूठे मिले यौन शोषण के 50 केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Consensual relations, 50 cases of sexual exploitation falsely found
पानीपत। पानीपत के 11 पुलिस थानों में दर्जन यौन शोषण के 105 केस में से 50 केस बेबुनियाद पाए गए हैं। इन 50 केस को पुलिस ने रद्द कर दिया है। इन मामलों में दुष्कर्म की बजाय सहमति से संबंध बनने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

इसके अलावा महिलाओं के कुछ ऐसे भी समूह मिले हैं जो लोगों को दुराचार के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठती मिली। एसपी ने झूठी शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं पर केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस थानों में दर्ज मुकदमों व झूठे केस की रिपोर्ट का खुलासा समाजसेविका सविता आर्या ने आरटीआई की रिपोर्ट के आधार पर हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चियों व किशोरियों से दुराचार के मामले में बाल कल्याण समिति उनकी काउंसलिंग करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए इनके झूठे होने की संभावना कम होती है। युवतियों व महिलाओं से दुराचार के मामले झूठे होने की शिकायतें बढ़ जाती हैं।
अधिकतर केस में यह सामने आ रहा है कि महिला व युवती सहमति से संबंध बनाती है। फिर अनबन होने पर वे दूराचार का झूठा केस दर्ज करवा देती हैं। शहर में ऐसी महिलाओं के कई समूह भी मिले हैं, जो पहले युवकों को अपने जाल में फंसाती हैं।
फिर उसने शारीरिक संबंध बनाकर उन्हें दुराचार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठती हैं। युवक पुलिस के समक्ष पेश होकर आपबीती बताते हैं।
ऐसी महिलाओं पर हो कार्रवाई ः नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्षा सविता आर्या ने बताया कि आरटीआई में 105 में से 50 केस झूठे मिले हैं। कुछ महिलाएं कानून का गलत प्रयोग कर रहीं हैं। लोगों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लेकमेलिंग का खेल खेलती हैं। झूठा केस दर्ज कराने वाली महिलाओं पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जानी चाहिए। एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं से अपील है कि झूठी शिकायतें न दें। पुलिस को गुमराह करने वालों पर निश्चित तौर पर कार्रवाई किया जाएगा।

उन पर उल्टा केस दर्ज किया जाएगा। झूठी शिकायतों से पुलिस का समय बर्बाद होता है। कोई बेगुनाह मानसिक रूप से परेशान होता है।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed