फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congress's attack against inflation and unemployment

Panipat News: कांग्रेस का महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ हल्ला बोल

Thu, 21 May 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 21 May 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Congress's attack against inflation and unemployment
एसडीएम मनदीप कुमार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। संवाद
पानीपत। कांग्रेसियों एकजुट होकर बुधवार को महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ के खिलाफ सड़क पर उतरकर हल्ला बोला। सरकार के विरोध में नारेबाजी की और एसडीएम के मार्फत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक और शहरी जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेता वरिंदर सिंह बुल्ले शाह ने बड़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ी मुहिम में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व सरकार लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

शहरी जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि यह संघर्ष केवल बढ़ती कीमतों के खिलाफ नहीं बल्कि आमजन के अधिकारों, किसानों, मजदूरों व हर वर्ग की आवाज की लड़ाई है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग की अनदेखी कर रही है। इससे लोगों में रोष है। उन्हाेंने कहा कि एचपीएससी में प्रदेश के युवाओं की अनदेखी की गई है। स्थानीय युवाओं को नजरअंदाज कर दूसरे प्रदेशों के युवाओं को रोजगार दिया है। युवा वर्ग कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा लीक हो गई। इसके अलावा दूसरी परीक्षाओं के भी पेपर लीक हुए हैं। इससे युवाओं में रोष है। पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, कंवर सिंह छौक्कर, ओमवीर पंवार व धर्मपाल गुप्ता ने भी लोगों को संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जीटी रोड पर प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम मनदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राजकुमार पाहवा, कुलदीप पूनिया, संजय गर्ग, महेश डावर, सौरव अरोड़ा, सोहनलाल शर्मा, रणबीर पोड़िया, अनुभव मित्तल, बलविंदर माटा, जगदीश वर्मा , पंकज प्रजापत, सचिव विकास जैन, चिराग मुटनेजा, रामलाल हैप्पी, बृजेश कौशिक, विकास अटवाल व कविराज अरोड़ा, मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed