फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Complaints of electricity and water reached the camp

Panipat News: शिविर में पहुंची बिजली-पानी की शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Complaints of electricity and water reached the camp
जनता समाधान ​शिविर में समस्या रखते लोग। संवाद
पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में 34 शिकायतें पहुंचीं। इनमें अधिकतर शिकायतें बिजली, पानी और आवास से संबंधित रहीं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर सोमवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर लगाया। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारियों को समाधान शिविर में समस्याओं के समाधान के लिए गहराई व समझ से कार्य करने की आवश्यकता है। उनकी मेहनत व कर्तव्यनिष्ठा से ही बदलाव की झलक दिखाई पड़ेगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को गंभीरता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक ने कुछ जरूरतमंदों की समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी। उन्होंने ताजपुर, बलाना व मांडी गांव के लोगों की बुढ़ापा पेंशन व पीएचसी मांडी में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। यशपाल ने ऑफिसर कॉलोनी में पानी के अवैध कनेक्शन का फायदा लेकर पानी चोरी करने के संदर्भ में प्रशासन से संज्ञान लेने का अनुरोध किया। ग्रीन पार्क वेलफेयर एसोसिएशन के डॉ. नरेंद्र ने बिजली की लाइट लगवाने व योग हाॅल से कब्जा हटवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूमा देवी वासी जलालपुर ने दिव्यांग पेंशन बनवाने की मांग की। जोगिंद्र वासी डाहर ने विकलांगता पेंशन बनवाने के लिए गुहार लगाई। कविता वासी परढाना ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने का अनुरोध किया। इस मौके पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, संयुक्त आयुक्त सीटीएम डॉ. संजय, जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण, नगराधीश टीनू पोशवाल, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स, एलडीएम राजकुमार, डीटीपी संजय आंतिल व डीएचओ शार्दुल शंकर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed