फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Complaints given for sending wrong electricity bill

Panipat News: गलत बिजली बिल भेजने की दी शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Complaints given for sending wrong electricity bill
इसराना। एसडीएम कार्यालय में चल रहे उपमंडल स्तरीय जनता समस्या समाधान शिविर में मंगलवार को तीन शिकायतें आई। एसडीएम अश्विनी कुमार ने संबंधित विभागों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे कृष्ण पाल ने बताया कि वह डाहर टोल के पास एक निजी स्कूल चलाते है।
विज्ञापन

स्कूल के लिए उन्होंने बिजली निगम से अस्थाई बिजली कनेक्शन लिया था। बाद में स्थाई कनेक्शन होने पर पहले वाले कनेक्शन को बंद करवा दिया। बिजली निगम ने उसको गलती से बिजली का बिल 1.39 लाख रुपये का भेज दिया व उसको यह कह कर भरवा लिया बाद में वापस हो जाएगा। ् कृष्ण पाल ने बताया कि वह साढ़े आठ महीने से एससी, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ बिजली निगम के साथ-साथ इसराना में लगने वाले समस्या समाधान शिविर में तीन बार अपनी शिकायत एसडीएम को दे चुका है। उसे जमा हुआ ज्यादा बिल की पेमेंट वापस दिलाई जाए।
विज्ञापन

शिकायत के लेकर पहुंचे महिपाल निवासी इसराना ने राशन डिपो धारक पर दिसंबर माह का बाजरा नहीं देने का आरोप लगाया है। राशन वितरण में अनियमित बरती जा रही है। उन्होंने राशन डिपो धारक पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed