फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Committed suicide after a fight with his wife

Panipat News: पत्नी से झगड़े के बाद दे दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Committed suicide after a fight with his wife
पानीपत। एक ट्रक चालक ने पत्नी से झगड़े के बाद संजय कॉलोनी स्थित अपने किराए के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। जिस वक्त चालक ने यह कदम उठाया उस वक्त मकान में कोई नहीं था।
विज्ञापन

मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के जीजा के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। देव नगर निवासी संजीव ने बताया कि उसका उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव अमीरता निवासी मंजेश कुमार (25) संजय कॉलोनी में किराए पर रहता था।
विज्ञापन

वह पेशे से ट्रक चालक था। उसकी तीन साल पहले साक्षी से शादी हुई थी। उनका दो साल का बेटा है। तीन दिन पहले मंजेश व उसकी पत्नी साक्षी के बीच कहासुनी हो गई थी। मंजेश ने उसे कॉल कर अपने कमरे पर बुलाया। उसने दोनों को समझाया और वह मंजेश को अपने साथ अपने घर ले गया ताकि दोनों का गुस्सा शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को वह मंजेश को लेकर उसके कमरे पर आया । वह उसे छोड़ उसकी पत्नी साक्षी को अपने साथ ले गया था। रविवार रात को मंजेश ने अपने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed