फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Commission agent fired at another in Panipat accused arrested

बच गई जान: पानीपत में एक आढ़ती ने दूसरे पर चलाई गोली, आंख को छू कर निकली, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2024 07:43 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Dec 2024 07:43 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में एक आढ़ती ने दूसरे पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उसकी आंख के ऊपरी हिस्से को छूकर निकल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Commission agent fired at another in Panipat accused arrested
घायल आढ़ती को अस्पताल पहुंचाया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत की बाबरपुर मंडी में धान बरसाने पर दो आढ़तियों में विवाद हो गया। एक आढ़ती ने तैस में आकर दूसरे आढ़ती पर गोली चला दी। गोली आढ़ती की आंख के ऊपरी हिस्से को छू कर निकल गई। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। आरोपी ने आढ़ती पर पिस्तौल की बट से भी हमला किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी आढ़ती अपने घर चला गया। जहां से सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पीड़ित का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बाबरपुर मंडी निवासी ओम प्रकाश मित्तल ने बताया कि वह पेशे से आढ़ती है। उसकी बाबरपुर मंडी में मित्तल ट्रेडिंग के नाम से 79 नंबर दुकान है। उसने अपनी दुकान के सामने आठ बोरी धान की सुखाई हुई थी। वह वीरवार दोपहर को अपनी दुकान पर बैठा था। तीन मजदूर उसकी दुकान के सामने लगभग साढ़े तीन बजे धान बरसा रहे थे। इसी वक्त यहां पर राजाखेड़ी निवासी बिजेंद्र आर्य आया। बिजेंद्र आर्य की दुकान नंबर 83 है। वह दुकान के ऊपर ही मकान बनाकर रहता है।
विज्ञापन


बरसाने पर बिजेंद्र आर्य उसके साथ गाली गलौज करने लगा। उसने कहा कि वह अपनी दुकान के सामने धान बरसा रहा है। इसी बात से वह तैस में आ गया। पहले वह घर से बंदूक लेकर आया और गोली मारने की धमकी देने लगा। इस बंदूक से गोली नहीं चली तो वह घर से पिस्तौल लेकर आया। पहले उसकी आंख पर पिस्तौल के बट से हमला किया गया। फिर उस पर गोली चला दी। गोली उसकी आंख के ऊपरी हिस्से को छू कर निकल गई। गोली की आवाज सुनकर सभी आढ़ती दुकानों से बाहर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बिजेंद्र पिस्तौल लेकर अपने घर चला गया। आढ़तियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस व सीआईए वन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र को उसके घर से हिरासत में लिया। घायल ओमप्रकाश को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

15 दिन पहले भी एक आढ़ती को दिखाई पिस्तौल
पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि बिजेंद्र आर्य दंबग किस्म का इंसान है। वह आढ़तियों को डराते धमकाता रहता है। आए दिन वह आढ़तियों से झगड़ा करता है। 15 दिन पहले भी उसने एक आढ़ती को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी।


क्या बोली पुलिस
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed