फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Coaching center employee critically injured after being hit by a Scorpio outside the NEET exam center.

Panipat News: नीट परीक्षा केंद्र के बाहर स्कॉर्पियो की टक्कर से कोचिंग कर्मी गंभीर घायल

Mon, 22 Jun 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 22 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Coaching center employee critically injured after being hit by a Scorpio outside the NEET exam center.
समालखा। बापौली रोड पर बिहौली गांव स्थित केवीएस (केंद्रीय विद्यालय) स्कूल के सामने रविवार को सड़क हादसे में एक कोचिंग सेंटर कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गोहाना मोड़ स्थित निजी कोचिंग संस्थान का कर्मचारी ताहिर परीक्षा केंद्र के बाहर अपने साथियों के साथ प्रचार सामग्री बांट रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन

हादसे में ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत समालखा के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ताहिर मूल रूप से बिहार के रहने वाला हैं और वर्तमान में पानीपत की खटीक बस्ती में किराये पर रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
करहंस के पास दो कारें भिड़ीं, तारा एंक्लेव के सामने कैंटर का टायर फटा

समालखा। रविवार को जीटी रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए। पहला हादसा करहंस गांव के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार के कारण दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि कार सवार सुरक्षित बताए गए हैं।


वहीं, सुबह तारा एंक्लेव के सामने एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब हाईवे पर चल रहे एक कैंटर का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कैंटर बीच सड़क पर घूम गया। गनीमत रही कि उस समय पीछे से कोई तेज रफ्तार वाहन नहीं आ रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed