फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM window becomes headache window, complainant upset

Panipat News: सीएम विंडो बनी सिरदर्द विंडो, फरियादी परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:36 AM IST
विज्ञापन
CM window becomes headache window, complainant upset
पानीपत। सीएम विंडो और समाधान शिविर में समस्याओं का समाधान नहीं होने से फरियादी परेशान हैं। वे कहते हैं कि विंडो सिरदर्द बनकर रह गया। इस तरह की टिप्पणियां लिखकर शहर के लोग मुख्यमंत्री के नाम शिकायती पत्र भेज रहे हैं। दरअसल सीएम विंडो से लेकर समाधान शिविर में बार बार शिकायतें देने के बाद भी इनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से परेशान शिकायतकर्ता सीएम को पत्राचार कर धरातल की हकीकत बताने में लगे हैं।
विज्ञापन

तहसील कैंप के सुधीन नगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि 2019 में सेक्टर 39 टीडीआई में उनका एक प्रथम तल वाला बीपीएल का फ्लैट निकला था। इसे लेकर उन्होंने अप्रैल 2021 में एक दरखास्त स्टेट मैनेजर को दी। इसमें बताया गया था कि उन्हें सांस से संबंधित बीमारी है और वे ऊपर चढ़ उतर नहीं सकते। इसे लेकर स्टेट मैनेजर ने अक्टूबर 2021 को पत्राचार कर बीपीएल फ्लैट नंबर पांच अलॉट कराने के लिए पत्राचार किया। इसका आवेदन मुख्यालय भेजा गया। उन्होंने मुख्यालय अर्जी लगाई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सीएम विंडो पर दरखास्त दी लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जो अब साढ़े तीन साल से लंबित है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा कि आम आदमी का भरोसा सीएम विंडो से उठ चुका है। इस पर केवल लीपापोती की जा रही है। कई बार तो आवेदन से संपर्क किए बिना ही सीएम विंडो बंद कर दी जाती है। उन्होंने दरखास्त लगाई है कि उनकी 2021 से लंबित शिकायत का समाधान कराया जाए। उन्होंने सीवरेज की समस्या को लेकर जिला प्रशासन के समाधान शिविर में दी शिकायत का समाधान न होने पर मुख्यमंत्री को पत्राचार में कहा कि समाधान शिविर लोगों के लिए समस्या शिविर बन चुका है। ये शिकायत पूरी कॉलोनी के सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करवाने के लिए दी थी जिसका अब तक समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने सीएम को भेजे पत्राचार में कहा है कि उनकी शिकायतों का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे निगम आयुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि इस बारे अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद सीवरेज सिस्टम की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed