फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM Naib Singh Saini discussed budget with entrepreneurs, submitted a proposal of 18 demands including ZLD

Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने बजट को लेकर उद्यमियों से की चर्चा, जेडएलडी सहित 18 मांगों का प्रस्ताव सौंपा

Thu, 30 Jan 2025 12:42 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Jan 2025 12:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला सचिवालय स्थित प्रथम तल पर उद्यमियों के साथ बैठक की। हम बता दें कि पानीपत में करीब 25 हजार छोटे और बड़े उद्योग हैं। करीब 15 हजार करोड़ का निर्यात और 80 हजार करोड़ रुपये का घरेलू बाजार है।

विज्ञापन
CM Naib Singh Saini discussed budget with entrepreneurs, submitted a proposal of 18 demands including ZLD
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पानीपत में उद्यमियों के साथ वीरवार को बैठक की। उनहोंने उद्यमियों से बजट को लेकर उनकी उम्मीद जानने के साथ उनकी समस्याओं के साथ समाधान पर भी चर्चा की। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले 30 औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जेडएलडी और पानीपत क्लस्टर बनाने समेत 18 प्रस्तावों का एक मांगपत्र सौंपा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला सचिवालय स्थित प्रथम तल पर उद्यमियों के साथ बैठक की। हम बता दें कि पानीपत में करीब 25 हजार छोटे और बड़े उद्योग हैं। करीब 15 हजार करोड़ का निर्यात और 80 हजार करोड़ रुपये का घरेलू बाजार है। पानीपत के कई उद्योगपति अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाइना का मुकाबला कर रहे हैं। कई उद्यमी चाइना से भी आगे हैं।
विज्ञापन


वे अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के साथ जमे हुए हैं। इन सबके बीच उद्यमी स्थानीय स्तर पर कई मूलभूत सुविधाओं व अन्य समस्याओं से कई वर्षों से जूझ रहे हैं। वे इनके समाधान को लेकर स्थानीय प्रशासन से ऊपर तक अपनी मांग रख चुके हैं। इस क्षेत्र में पहले से कुछ सुधार हुआ है लेकिन इसमें अब भी काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमी इन प्रमुख मांगों को रखा

  • जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पानीपत के उद्योगपतियों की कई वर्षों की मांग है। फैक्ट्री से निकल पानी प्लांट में जाएगा। यहां पानी को शुद्ध कर फिर से फैक्ट्री में प्रयोग के लिए दिया जाएगा। उद्योगपति सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीईटीपी में शोधित पानी इसके लिए देने की बात कह चुके हैं।
  • पानीपत की पहचान टेक्सटाइल नगरी से है। यहां टेक्सटाइल पार्क की मांग उद्यमी कर रहे हैं। यह केंद्र सरकार से जुड़ा विषय है। उद्यमी सीएम के सामने इस विषय को रखेंगे।
  • उद्यमी पूरे जिले की एक सब्सिडी की मांग रखेंगे। उद्यमियों का कहना है कि अब सरकार ने कई कैटेगरी बना रखी हैं। इन कैटेगरी को खत्म कर एक समान सब्सिडी दी जानी चाहिए।
  • उद्यमी नए उद्योग लगाने को लेकर बैंक से लोन लेते हैं। उनको बैंक द्वारा निर्धारित दर पर पैसा मिलता है। उद्यमी ब्याज में छूट की मांग करेंगे।
  • उद्योग लगाने के लिए उद्यमी अपने स्तर पर जमीन खरीदता है और उसकी रजिस्ट्री कराता है। ऐसे में उनको तय स्टांप ड्यूटी देनी होती है। उद्यमी अब इस स्टांप ड्यूटी में छूट की मांग करेंगे।

नायब सिंह सैनी ने पानीपत की धरती से दिल्ली के पूर्व सीएम को फिर ललकारा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी को जहरीला बता कर हरियाणा को कलंकित किया है। जबकि हरियाणा दिल्ली के लोगों को अपना भाई मानते हैं। उन्होंने यह बात वीरवार को पानीपत में प्रदेश के बजट को लेकर पानीपत के उद्यमियों से चर्चा करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कही।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि केजरीवाल से दिल्ली की जनता तंग है। वह लोगों से बचने के लिए अनर्गल आरोप प्रत्यारोप दूसरे प्रदेशों पर लगा रहे हैं। जबकि केजरीवाल ने अपने पहले चुनाव से पहले ही यमुना को साफ करने की बात कही थी। वे अपने पहले चरण के 5 साल में यमुना के लेकर के कुछ भी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अगले चुनाव में फिर से समय मांगा तो दिल्ली की जनता ने उनको फिर 5 साल का समय दिया। अब भी हरियाणा पर आरोप लगा रहे हैं।

दिल्ली की जनता अब उनको राजनीति से बाहर करने की तैयारी में है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि केजरीवाल की सरकार ने 10 साल में एसटीपी व तालाबों की सफाई को लेकर के कोई काम नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल का ध्यान केवल कमीशन और भ्रष्टाचार की तरफ रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केजरीवाल राहुल गांधी के साथ दिल्ली में राजघाट के पीछे जाकर यमुना का पानी पिए और नहाएं। उनको कुछ नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो हाल और बेहाल है, उसके जिम्मेदार केवल अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने दिल्ली में कोई व्यवस्था नहीं बनाई है। गली-गली में शराब की दुकान खोल दी हैं, जबकि युवाओं को पढ़ाई के लिए कुछ भी नहीं दिया है। केजरीवाल को युवाओं को रोजगार को लेकर हरियाणा की सरकार से सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed