{"_id":"65a5bff9bc943fd39308c4f4","slug":"cm-flying-caught-four-bangladeshis-living-illegally-three-sims-also-recovered-panipat-news-c-244-1-pnp1004-12289-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीएम फ्लाइंग ने पकड़े अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी, तीन सिम भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीएम फ्लाइंग ने पकड़े अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी, तीन सिम भी बरामद
विज्ञापन
पानीपत।मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने सोमवार को शहर से चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग यहां अवैध तरीके से रह रहे थे। जांच टीम को इनके पास से कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला है। जिसके बाद टीम ने सीएम फ्लाइंग ने इन चारों बांग्लादेशियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। अब पुलिस ने इन पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव सौधापुर मोड जाटल रोड से एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में अपना नाम जबर पुत्र अब्दुल करीम वासी गांव सिंधिया थाना ठकरुदा जिला ठकरुदा बताया। जो इस समय आशू ब्लीच हाउस गांव डिडवाडी थाना समालखा में मजूदरी का काम करता है। इसके पास कोई पासपोर्ट या वैध वीजा नहीं पाया गया। जबर भारत में रहने के लिए अपनी कोई पहचान नहीं पेश कर सका। जिस कारण इसके खिलाफ फोरनर एक्ट के तहत थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में जबर ने बताया कि कि उसके साथ आशू ब्लीच हाउस गांव डिडवाडी में ही सलीम पुत्र तसलीम वासी गांव कसवा खेरवाडी जिला रंगपुर बाग्लादेश, अख्तर रुल पुत्र आयूब वासी गांव जिगरा थाना बालिया ढांगी जिला रंगपुर बाग्लादेश, अली पुत्र नजरुल वासी गांव चिगोलमांडी थाना रानीसिंगल जिला दिनासपुर बांग्लादेश भी कार्य करते हैं। जिस पर स्थानीय पुलिस ने उक्त तीनों को भी काबू कर लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान सलीम पुत्र तसलीम, अली पुत्र नजरुल व अख्तर रुल पुत्र आयुब ने पूछताछ में चमराड़ा गांव थाना इसराना के पता पर बने हुए आधार कार्ड प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि वे सभी अपने इन आधार कार्डों मे दिए गए पते को ठीक करवाने के लिए जाटल रोड स्थित गांव सौंधापुर मोड स्थित साइबर कैफे पर आए थे। सीएम फ्लाइंग को साइबर कैफे द्वारा इनके पता ठीक करवाने के लिए जारी की गई रसीद भी प्राप्त हुई है। स्थानीय पुलिस द्वारा साइबर कैफेे की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उक्त बांग्लादेशियों के पास बांग्लादेश के तीन सिम भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में मुख्यमंत्री उडनदस्ता करनाल के निरीक्षक श्रवण कुमार, मुख्य सिपाही राजेश कुमार, गुप्तचर इकाई से अतिरिक्त जिला निरीक्षक नीर सिह और एएसआई राज कुमार शामिल रहे।