फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM can give gifts to thousands of people of three colonies

Panipat News: कस्टोडियन लैंड पर बसी तीन कॉलोनियों के हजारों को लोगों को सीएम दे सकते हैं सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
CM can give gifts to thousands of people of three colonies
पानीपत। नगर निगम क्षेत्र में कस्टोडियन लैंड पर बसी तीन कॉलोनियों के हजारों लोगों को 250 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से रजिस्ट्री करवाने की सौगात मिल सकती है। ये रविवार को मुख्यमंत्री मंजूरी दे सकते हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने इस पर कई अटकलों का दावा भले किया हो लेकिन ये मुमकिन हो सकता है।
विज्ञापन

इसे लेकर मार्च 2022 में शहरी विधायक प्रमोद विज विधानसभा में भी मुद्दा उठा चुके हैं। वहीं पिछले माह विधायक शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा से भी मिले थे। माना जा रहा है कि अब शहरी विधायक की सिफारिश पर सरकार इन तीन कॉलोनियों के लोगों को सौगात दे सकती है। गौरतलब है कि करीब 40 से 50 साल पहले ये तीनों कॉलोनियों करीब 25 एकड़ में बसी हैं जो फिलहाल वार्ड 07 और 11 में हैं। वार्ड सात में राजीव कॉलोनी और वार्ड 11 की सैनी कॉलोनी, चावला कॉलोनी हैं। जिनकी आबादी करीब 30 हजार है। यहां कलेक्टर रेट 6500 रुपये प्रति वर्ग गज के करीब है। जबकि करीब 23 साल पहले मॉडल टाउन की संपत्तियों की रजिस्ट्री 250 रुपये गज में हो गई थी। इसी आधार पर 2001 में यहां के लोगों ने रजिस्ट्री के लिए फाइल जमा कराई थी। यहां के लोगों की मांग है कि वे जरूरतमंद है। सरकार उनको कम कलेक्टर रेट पर उनकी जमीन का मालिकाना हक दे।
विज्ञापन

शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि उन्होंने मार्च 2022 में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कस्टोडियन लैंड में रहने वाले राजीव कॉलोनी के निवासियों की समस्या को गंभीरता से उठाया था। उन्होंने सरकार से कस्टोडियन लैंड को किफायती दामों पर रजिस्ट्री की सरकार से गुहार लगाई थी। इसके बाद वे निकाय मंत्री से भी मिले। उन्होंने भी आश्वासन दिया था। अब मुख्यमंत्री से मिलकर वे कस्टोडियन लैंड की मांग को रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed