फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cloudy skies bring relief from heat, with temperatures expected to intensify today

Panipat News: बादल छाने से गर्मी से मिली राहत, आज गहराने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Cloudy skies bring relief from heat, with temperatures expected to intensify today
पानीपत। जिले में वीरवार को सुबह ही बादलों की आवाजाही शुरू हुई जो पूरा दिन लगी रही, इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। धूप निकलने से तापमान सामान्य रहा। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को बादल गहराने और रविवार को बारिश के आसार जताए हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। पिछले दो दिन से बादलों की आवाजाही लगी हुई है। इससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है जो वीरवार को भी सामान्य रहा।
विज्ञापन

हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। लोगों को हवा चलने से और बादल छाने से गर्मी से राहत मिली। खलीला निवासी राजू ने बताया कि मार्च में ही मई जैसी गर्मी होने लगी है। लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे का सहारा लेने लगे हैं। दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ने लगा है, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि गेहूं की फसल के इस समय धूप के साथ हल्की ठंड का होना जरूरी है। वहीं हवा की रफ्तार बढ़ने से सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है क्योंकि सरसों की फसल पर बाली में दाना आना शुरू हो गया है यदि हवा चलती है तो दाना नीचे गिर जाएगा और किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बादल छाए रह सकते हैं और रविवार को बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। बारिश होने से किसानों को फायदा होगा उन्हें गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी और इससे उत्पादन भी अच्छा होगा। यदि बारिश नहीं होती है तो किसानों को गेहूं की मोटे दाने के लिए हल्की सिंचाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed