{"_id":"64bd96d0e7ae7739ab0160a6","slug":"clerks-went-on-a-gradual-hunger-strike-panipat-news-c-244-1-pnp1001-2982-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: क्लर्क क्रमिक भूख हड़ताल पर गए, प्रशासन की कार्य सुचारु कराने पर बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: क्लर्क क्रमिक भूख हड़ताल पर गए, प्रशासन की कार्य सुचारु कराने पर बढ़ी चिंता
विज्ञापन
फोटो-
-क्लर्क की हड़ताल रविवार को 19वें दिन जारी रही, जिला सचिवालय के सामने एलिवेटेड हाईवे के नीचे दे रहे हैं धरना
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सरकारी कार्यालयों के बाबू ने सरकार के साथ बातचीत सिरे न चढ़ने पर प्रदर्शन को उग्र रूप देना शुरू कर दिया है। एसोसिएशन के क्रमिक भूख हड़ताल पर जाने के बाद प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है। हर रोज पांच लोग हड़ताल पर बैठेंगे। इन सबके बीच सोमवार को सरकारी कार्यालयों में कार्य सुचारु कराने को लेकर प्रशासन को अतिरिक्त कदम उठाने पड़ सकते हैं। सबसे अधिक परेशानी रजिस्ट्री न होने से हो रही है। इससे राजस्व को भी झटका लग रहा है। हालांकि दूसरे विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने से सर्टिफिकेट बनाना शुरू हुए हैं। इनसे लोगों को कुछ तो राहत मिली है, लेकिन लोगों को रजिस्ट्री कराने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी हरियाणा के बैनर तले क्लर्क की क्रमिक भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 19वें दिन भी चला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। जिला प्रधान सतबीर शर्मा ने कहा कि क्लर्क ने सरकार व अधिकारियों को वेतनवृद्धि की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपे, लेकिन सरकार ने उनको अनदेखा कर दिया। अब उनको मजबूरी में हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। सरकारी कार्यालयों के लिपिक पांच जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनकी वेतनमान 35,400 रुपये करने की एकमात्र मांग है। सरकार अब तक उनकी मांग मानने को तैयार नहीं है। सरकार की अनदेखी के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एसोसिएशन पिछले दिनों सरकार के बुलाने पर बातचीत के लिए चंडीगढ़ पहुंची थी। सरकार ने उनकी मांगों को अनदेखा कर दिया। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। क्लर्क अपनी मांगों के पूरा होने से पहले काम पर नहीं लौटेंगे। उनको दूसरी यूनियनों का समर्थन लगातार मिल रहा है। इस अवसर पर संदीप शर्मा, रिंकू, दीपक, रोमित, राहुल व कृष्ण मौजूद रहे।