फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cleaning not done in five sectors for last one year, 30 thousand people worried

Panipat News: पांच सेक्टरों में एक साल से नहीं हुई सफाई, 30 हजार लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Cleaning not done in five sectors for last one year, 30 thousand people worried
पानीपत। शहर के पांच सेक्टरों में पिछले एक साल से सफाई नहीं हुई है। जिससे इन सेक्टरों में रहने वाले करीब 30 हजार लोग गंदगी और कूड़े के ढेरों की समस्या से परेशान हैं। बार बार आरडब्ल्यूए तक सेक्टरों की सफाई को लेकर आवाज उठाती रही हैं लेकिन एचएसवीपी इनकी सफाई नहीं करा पाया है।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि एचएसवीपी को सभी शुल्क अदा करने के बाद भी यहां लोगों को निजी संसाधनों से सेक्टरों की सफाई को मजबूर होना पड़ता है। वहीं, सेक्टरों में गंदगी के ढेर लगने से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। सेक्टरों में बदबूदार माहौल, भूमि प्रदूषण, वातावरण को नुकसान होने के साथ लोगों में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

सेक्टरों की सफाई के मुद्दे को लेकर शहरी और ग्रामीण विधायक दो बार एचएसवीपी अधिकारियों से जवाब तलब कर चुके हैं। दोनों विधायकों ने सरकार से भी सेक्टरों की सफाई के टेंडर की गुहार लगाई। जिसके बाद एचएसवीपी को पांच सेक्टरों की सफाई के लिए 5.03 करोड़ रुपये का बजट मिला है। अब एचएसवीपी अधिकारियों ने इस बजट से एक साल के लिए सफाई का टेंडर भी लगा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अब जल्द ही सेक्टरों की सफाई का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि एचएसवीपी के अधीन अब सेक्टर 7, 8, 18, 40 और 24 आते हैं। पिछले एक साल से सफाई का टेंडर न होने की वजह से सबसे ज्यादा बदतर हालात यहीं हैं। इसके अलावा सेक्टर 11-12, 13-17 नगर निगम के अधीन हैं। सेक्टर 6 को हाल ही में एचएसवीपी ने निगम को दिया है। इसके अलावा सेक्टर 25 और 29 के दोनों भाग अब एचएसआईआईडीसी के पास आ चुके हैं। यहां की सफाई का जिम्मा अब एचएसआईआईडीसी के पास रहेगा।

बॉक्स
सुविधाएं नहीं दे पाती एचएसवीपी
ऑल हरियाणा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि पिछले एक साल से लोग सेक्टरों में गंदगी की समस्या से परेशान हैं। शहर के पॉश एरिया वाले सेक्टर भी सफाई को तरस गए हैं। एचएसवीपी सेक्टरवासियों से सभी प्रकार के शुल्क तो वसूल करती है लेकिन लोगों को सुविधाएं नहीं दे पाती। इन पांच सेक्टरों में करीब 30 हजार लोग इस मूलभूत सुविधा से आज भी वंचित हैं। कई बार एचएसवीपी के संपदा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा तो कई बार प्रदर्शन किया। अब नए सफाई के टेंडर का हवाला दिया जा रहा है।



बॉक्स
दो बार लगाए टेंडर, नहीं बनी बात:
एचएसवीपी के जेई रामपाल आर्य ने बताया कि शहर के सेक्टरों की सफाई के लिए इससे पहले भी दो बार टेंडर लगाए जा चुके हैं। एजेंसी सरकार के नियम और शर्ताें का पालन नहीं कर सकी। कभी तकनीकी तो कभी फाइनेंशियल बिड में टेंडर अटक गए। अब फिर से 5.03 करोड़ की राशि से इन सेक्टरों की सफाई का टेंडर लगाया गया है। जल्द ही काम अलॉट कर सेक्टरों की सफाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed