फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City entangled in property ID, no relief even in special camp

Panipat News: प्रॉपर्टी आईडी में उलझा शहर, विशेष शिविर में भी राहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
City entangled in property ID, no relief even in special camp
पानीपत। प्राॅपर्टी आईडी पांच साल बाद भी शहर के लिए सिर दर्द बनी है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पोर्टल में बार-बार अपडेट होने के बाद भी लोगों को राहत के बजाय आफत बन रही है। नगर निगम के विशेष शिविर में भी लोगों को अपेक्षाकृत राहत नहीं मिली। दो दिन में निगम के पास 839 शिकायत प्राॅपर्टी आईडी से संबंधित मिली। इनमें से 370 का ही समाधान किया जा सका। यानी निगम आधी शिकायतों का भी समाधान नहीं किया जा सका। दूसरे दिन रविवार को शिविर में 469 शिकायत मिली। इनमें से 175 का समाधान हो पाया। इसके अलावा नाम और मोबाइल नंबर संबंधित 123 ऑफलाइन शिकायतों का भी तुरंत समाधान का दावा किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम ने निदेशालय के आदेश पर रविवार को दूसरे दिन ताऊ देवीलाल कांप्लेक्स, पालिका बाजार और वार्ड-3 के वधावाराम कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में विशेष शिविर लगाए गए। दूसरे दिन नगर निगम कमिश्नर राहुल नरवाल, डीएमसी विनोद मेहरा, एक्सईएन प्रदीप कल्याण और एक्सईएन राजेश कौशिक मौजूद रहे। दोनों शिविरों में लोगों के लिए रविवार को ठंडे पानी के कैंपर मंगवाए गए। निगम आयुक्त राहुल नरवाल ने पहले ताऊ देवीलाल कांप्लेक्स और फिर पालिका बाजार स्थित कैंप का मौका मुआयना किया। दोनों कैंप में सुबह से दोपहर तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। रविवार को ज्यादातर सरकारी व दूसरे कार्यालयों में नौकरीशुदा लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


बॉक्स

शहर के 60 हजार प्राॅपर्टी आईडी में मिली गड़बड़ी
याशी कंपनी ने 2018 में शहर की प्रॉपर्टी आईडी का सर्वे शुरू किया था। शहर में 1.80 लाख प्रॉपर्टी आईडी बताई गई। इनमें से करीब 60 हजार प्रॉपर्टी आईडी गलत मिली। कई क्षेत्रों को अवैध दिखा दिया गया था। नगर निगम ने इसके बाद याशी कंपनी से कई बार सर्वे कराया, लेकिन प्रॉपर्टी आईडी की गलतियां दुरुस्त नहीं हो पाई। इसके बाद निगम ने अपने स्तर पर कई प्रयास किए। पोर्टल को भी अपडेट किया गया। इससे समस्या कम होने की बजाय बढ़ गई। वार्ड-18 की मुखीजा कॉलोनी समेत आसपास की कई कॉलोनी पुराना शुगर मिल की प्रॉपर्टी आईडी के साथ मिक्स हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स
फोटो 16
एरिया बढ़वाने के लिए काट रहा चक्कर
न्यू प्रकाश नगर निवासी बाल किशन ने बताया कि उसका मकान 219 वर्ग गज में है। हाउस टैक्स 200 वर्ग गज का आता है। वह क्षेत्र बढ़वाने के लिए नगर निगम के लगातार चक्कर लगा रहा है। उसने 23 जनवरी को इसको लेकर नए सिरे से फाइल लगाई थी। एक जून को पटवारी व कानूनगो ने रिपोर्ट कर दी। अब निगम जेई को मौका रिपोर्ट करनी है। वह इसके बाद निगम के लगातार चक्कर काट रहा है। अब तक जेई नहीं मिला। कैंप में भी अधिकारी नहीं मिले। इस तरह आधे अधूरे कैंप लगाने का कोई फायदा नहीं है।

कोट्स
फोटो 17
दूसरे दिन भी नहीं हुआ समाधान
सेक्टर-12 निवासी बाबुराम धींगड़ा ने बताया कि उसकी प्रॉपर्टी आईडी डी-लिंक थी। वह शनिवार को ठीक कर दी, लेकिन पुरानी और नई आईडी में गलती बताई जा रही है। रविवार को दूसरे दिन फिर से शिविर में आकर समाधान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।


कोट्स
फोटो 18
वार्ड स्तर पर लगाने चाहिए शिविर
वार्ड-15 के पार्षद पति अशोक छाबड़ा ने बताया कि नगर निगम को पूरी टीम के साथ वार्ड स्तर पर शिविर लगाने चाहिए। यहां अधिकारी ऑनलाइन समाधान करने के साथ मौका रिपोर्ट भी साथ के साथ करें तो लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सकता है।


कोट्स
फोटो 19
आगे की गलतियों को कराना है ठीक
आर्य नगर निवासी आनंद भारद्वाज ने बताया कि उसका मकान 220 गज में है, लेकिन प्राॅपर्टी आईडी में 216 गज दिखा रखा है। पुरानी प्रॉपर्टी आईडी में गलती थी। शिविर में पहले उसको बाहर जाकर ठीक कराने की कही। इस पर दो सौ रुपये चार्ज लगता। फिर बेसमेंट में बैठे कर्मचारियों से पुरानी प्रॉपर्टी आईडी की गलती ठीक कराई। अब इससे आगे की गलतियों को ठीक कराना है।

वर्जन :
बाकी शिकायतों का जल्द किया जाएगा समाधान
शिविर में लोगों की प्राॅपर्टी आईडी से संबंधित 370 शिकायतों का दो दिन में समाधान किया गया है। ऑफलाइन मिली 123 शिकायतों को तत्काल ठीक कर दिया। बाकी शिकायतों का जल्द समाधान किया जाएगा।
राहुल नरवाल, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed