{"_id":"6aeddf7541904c0a800b84d4","slug":"citu-launched-an-outreach-campaign-to-raise-awareness-about-labour-laws-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167233-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीटू ने श्रम कानूनों को जागरूकता के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीटू ने श्रम कानूनों को जागरूकता के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) से संबंधित इंडस्ट्रियल वर्कर यूनियन पानीपत के नेतृत्व में शुक्रवार को टेक्सटाइल उद्योग के मजदूरों के शोषण के खिलाफ जनसंपर्क अभियान चलाया।
सीटू के राज्य सचिव कामरेड सुनील दत्त ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मजदूरों को बंधुआ गुलाम बनाने वाले चार लेबर कोड लागू करके उनके तमाम श्रम अधिकारों को खत्म कर रही है।
सुनील दत्त ने बताया कि पानीपत के टेक्सटाइल उद्योग में वर्तमान समय में तीन लाख से ज्यादा मजदूर कार्य कर रहे हैं, लेकिन यहां श्रम कानूनों का घोर उल्लंघन हो रहा है। स्थिति यह है कि 90 प्रतिशत मजदूरों के नाम हाजिरी रजिस्टर में तक दर्ज नहीं हैं। मजदूरों से 12 से 14 घंटे तक काम लिया जा रहा है और अप्रैल महीने से बढ़ाया गया न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि उद्योग सुरक्षा इंतजामों के अभाव में मौत के घर बन चुके हैं, जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। यूनियन के जिला प्रधान जयभगवान, कोषाध्यक्ष नवीन सपरा और महासचिव रामकुमार यादव ने कहा कि श्रमिक आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। मजदूरों से शोषण के खिलाफ एक से तीन दिसंबर तक दिल्ली में होने वाले संसद मार्च में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।