फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Citizens are waiting for e-buses

Panipat News: ई-बसों के लिए शहरवासी कर रहे इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
Citizens are waiting for e-buses
पानीपत। ई-बसोंं के लिए शहरवासी पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। पानीपत डिपो में 50 ई-बसोंं को शामिल करने की घोषणा की गई थी। जिसके कई महीने बीत जाने के बाद भी बसोंं को डिपो में शामिल नहीं किया गया है। शहर में केवल पांच बसें ही यात्रियोंं को उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचा रही है। पिछले सप्ताह भी पांच ई-बसों को डिपो में शामिल करने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद भी बसोंं को डिपो में शामिल नहीं किया गया है। साथ ही चार्जिंग स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जिसके बाद भी कर्मचारियों द्वारा एक महीने का समय और बताया जा रहा है। पांच ई-बसोंं को नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा के लिए चलाया गया है। अन्य रूटों पर यात्री बसों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

यात्री भूपेंद्र, सुरेंद्र और विजय ने बताया कि पिछले काफी समय से यात्री ई-बसों के शहर में आने के लिए इंतजार कर रहे है लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई सूचना सामने नहीं आई है। वर्तमान में शहर में पांच ई-बसों को नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा के बीच चलाया गया है। जिससे अन्य रूटाें पर बसों के न होने से यात्रियोंं को परेशानी हो रही है। उन्हें ऑटो रिक्शा पर निर्भर होकर अपने गंतव्य पर पहुंचना पड़ रहा है। शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए काफी समय बाद यात्री ऑटो या रिक्शा के जरिए अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच पाते है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि पिछले काफी समय से शहरवासी 45 ई-बसोंं के आने का इंतजार कर रहे हैं। जो अभी तक पुरा नहीं हो पाया है। वर्तमान में शहर में केवल पांच ही ई-बसें चल रही है। अन्य बसों को भी जल्द ही अधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार डिपो में लाया जाएगा। जिससे शहर में यात्रियों की यात्रा सुगम हो सकें। चार्जिंग स्टेशन का काम लगभग पुरा हो चुका है। उसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed