फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CIA recovered 22 quintal sawdust and one and a half kg opium

22 क्विंटल चूरा पोस्त व डेढ़ किलोग्राम अफीम पकड़ी

Fri, 25 Dec 2015 12:17 AM IST
समालखा/अमर उजाला ब्यूरो
समालखा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
CIA recovered 22 quintal sawdust and one and a half kg opium

विज्ञापन

समालखा में मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। सीआईए-टू पानीपत ने एक ट्रक से 22 क्विंटल चूरा पोस्त व डेढ़ किलोग्राम अफीम बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी मादक पदार्थ कोलकाता से लेकर चलते थे और जीटी रोड स्थित ढाबों पर सप्लाई करते थे। तस्कर पुलिस से बचने के लिए चावल के छिलकों के कट्टों के नीचे दबा देते थे। पुलिस ने पकड़े गए ट्रक को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डीएसपी समालखा गोरखपाल राणा ने वीरवार को मादक पदार्थों के पकड़ने जाने का खुलासा किया। डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि सीआईए-टू को बुधवार देर रात को गुप्त सूचना मिली कि समालखा के गांव बसाड़ा में दो लोग एक ट्रक से दो व्यक्ति चूरा पोस्त उतार रहे हैं। जिसके बाद सीआईए-टू प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी और यहां से जुनूस मसीह उर्फ टीनू निवासी बसाड़ा व अवतार सिंह निवासी नामदेव कॉलोनी, कपूरथला पंजाब को ट्रक समेत काबू कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इनसे 22 क्विंटन चूरा पोस्त व डेढ़ किलोग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना पानागढ़ कोलकाता निवासी मनी व हैप्पी मादक पदार्थों के सप्लायर हैं। वे दोनों भी वहीं से खरीदते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर चूरा पोस्त को गांव आट्टा में नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नब्बे कट्टों में था 22 क्विंटल चूरा पोस्त
पुलिस ने मौके से नब्बे प्लास्टिक के कट्टों पकड़े। इनमें करीब 22 क्विंटल 1 किलोग्राम चूरा पोस्त और डेढ़ किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार मार्केट में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

चावल के छिलकों के साथ कोलकाता से लाते थे चूरा पोस्त
डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे चावल के छिलके के कट्टों के साथ ही चूरा पोस्त ट्रक में लाता थे। चूरा पोस्त को पीछे तथा आगे के कट्टों में चावल के छिलके भरे जाते थे। एक चक्कर के लिए ड्राइवर को 80 हजार रुपये मिलते थे।

जीटी रोड ढाबों पर करते थे सप्लाई
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कोलकाता से चूरा पोस्त लाकर जीटी रोड के विभिन्न ढाबों पर सप्लाई करते थे। इसको लेकर उन्होंने विभिन्न ढाबों पर सांठ-गांठ भी की हुई थी।

पुलिस की नाक के नीचे डेढ़ वर्ष से चल रहा था धंधा
आरोपियों ने बताया कि वे करीब डेढ़ वर्ष से जीटी रोड पर सप्लाई कर रहे थे। इतने समय से जीटी रोड के विभिन्न ढाबों पर की जा रही सप्लाई के बाद भी पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होना सवालिया निशान उठाता है। जबकि एसपी सिक्योरिटी, सीआईडी, पुलिस के कर्मियों की ड्यूटी लगी हुई हैं और गश्त करने के भी दावे किए जाते रहे हैं।

ये रहे टीम में शामिल
सीआईए-टू की टीम में दबिश के दौरान एसआई जयबीर सिंह, एसआई देवेंद्र सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार, एएसआई नरेश कुमार, एचसी राजबीर सिंह, ईएचसी पवन कुमार, सिपाही विकास, विपिन, दिनेश, राजेंद्र व अनुप शामिल रहे।


डीएसपी ने एक होटल से पांच किलोग्राम चूरा पोस्त किया बरामद
पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि समालखा डीएसपी गोरखपाल राणा द्वारा मामले का खुलासा होने के बाद जीटी रोड स्थित जगमोहन होटल पर दबिश दी गई। यहां पर पुलिस को पांच किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालक राजकुमार उर्फ राजू निवासी मलिकपुर सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed