फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chulkana city decorated, Falgun festival starts today

Panipat News: सजी चुलकाना नगरी, फाल्गुन महोत्सव आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Chulkana city decorated, Falgun festival starts today
समालखा। चुलकाना धाम में तीन दिवसीय वार्षिक फाल्गुनी महोत्सव वीरवार को शुरू होगा। श्री श्याम बाबा मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों और गुब्बारों से सजा दिया है। मंदिर प्रबंधन ने तीन दिन में करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के आने का दावा किया है। मंदिर में सुरक्षा और दर्शनों के लिए व्यवस्था पूरी कर ली है। प्रशासन और पुलिस ने गांव से पार्किंग से लेकर यातायात व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी पर विशाल मेला लगता है। इसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। फाल्गुन मेला वीरवार को शुरू हो जाएगा। चुलकाना धाम का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व महाभारत काल से जोड़ा जाता है। लोक कथाओं के अनुसार महाभारत युद्ध के दौरा वीर बर्बरीक श्री चुनकट ऋषि की तपोस्थली पर पहुंचे थे। बताया जाता है कि श्री कृष्ण ने ब्राह्मण के वेश में उनकी परीक्षा ली और अंततः उनसे शीश का दान मांगा।
विज्ञापन

फाल्गुन शुक्ल द्वादशी के दिन वीर बर्बरीक ने अपना शीश दान किया और भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें श्याम नाम और कलयुग में घर-घर पूजे जाने का वरदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed