फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Choose the subject wisely, focus on your interest

Panipat News: सोच-समझ कर करें विषय का चयन, रुचि पर दें ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Choose the subject wisely, focus on your interest
पानीपत। महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीयन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार शाम पांच बजे तक 2903 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। यह आंकड़ा प्रदेश भर का। मनोवैज्ञानिक के अनुसार, यह कॅरियर का अहम पड़ाव है। ऐसे में सोच समझकर विषय का चयन करें। अपनी रुचि का भी ध्यान रखें। समझ न आने पर कॅरियर काउंसलर की भी मदद लें।
विज्ञापन

प्रदेश के 328 कॉलेजों के 88 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया जा रहा है। शुरूआती रूझानों में विद्यार्थियों की रूचि कॉमर्स व साइंस संकाय की ओर बढ़ती जा रही है। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, बिजनेस स्टडी जैसे क्षेत्रों में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं। वहीं, कॉलेजों में स्थापित किए गए हेल्प डेस्क की मदद से विद्यार्थियों ने कोर्स व विषयों की बारीकी से जानकारी लेकर आवेदन किया। मंगलवार को सुबह से ही महाविद्यालयों में आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों की चहल-पहल रही।
विज्ञापन

----------



जिले में 14 कॉलेजों में 11014 सीटों पर होगा दाखिला

उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार, जिले के सभी कॉलेजों ने पोर्टल पर पूरा विवरण अपलोड कर दिया है। जिले के 14 कॉलेजों में 11260 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। इनमें चार राजकीय, पांच राजकीय सहायता प्राप्त और पांच सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं। जिले में इस बार 15500 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 10175 और सीबीएसई के 5450 विद्यार्थी शामिल हैं। ऐसे में अपनी-अपनी सीटों को भरने के लिए काॅलेज प्रशासन द्वारा भी पूरा जोर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------


कॉलेजों में सुबह ही पहुंचने लगे युवा

युवा मंगलवार सुबह ही कॉलेजों में पंजीयन व जानकारी के लिए पहुंचने लगे। कई बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे। ऐसे में हेल्प डेस्क पर भीड़ लगी रही। युवाओं ने हेल्प डेस्क पर कॉलेज के कोर्स और विषयों के बारे में जानकारी ली। रोजगारपरक कोर्स और विषयों की भी जानकारी ली। जाटल गांव की आरती और नीतू ने बताया कि उन्होंने 12वीं कक्षा नॉन मेडिकल से की है। स्नातक भी इन्हीं विषयों से करना चाहते हैं। कॉलेज में कोर्स और विषयों के बारे में जानकारी ली है। ऑनलाइन आवेदन भी करा दिया। देहरा के राजेश और मनीष ने बताया कि कला संकाय से 12वीं कक्षा पास की है। वे स्नातक में भी एक मुख्य और बाकी सामान्य विषय के साथ दाखिला लेना चाहते हैं।

-----------




विषय या स्ट्रीम चुनने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

- विषय का चयन करते समय अपने पालक, शिक्षक और बड़ों की सलाह अवश्य लें।

- विषय के बारे में अपनी ताकत, कमजोरी, संभावनाएं और खतरों के आधार पर अपना आकलन करें।

- विषय चयन में अपनी रुचि पर विशेष ध्यान दें।

- अच्छे स्कोप के चक्कर में ऐसा विषय न चुनें, जिसमें बिल्कुल भी रुचि न हो।

- सलाह लें, लेकिन कंफ्यूज न हों, अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करना जरूरी है।

- अगर आप कुछ भी निर्णय नहीं कर पा रहे हैं, तब करियर काउंसलर की मदद लें।

-------------



- यह समय सही विषय चयन करने का है। अगर देखादेखी विषय लिया जाएगा तो इससे विद्यार्थियों की विषयों को लेकर रुचि कम रहेगी। पहले तो यही देखा जाए कि किस विषय पर उनकी मजबूत पकड़ है। अपनी रुचि के अनुसार, विषय चयन किया जाए। जिससे उन्हें विषय समझकर पढ़ाई करने में आसानी होगी।


- तकदीर सिंह, सहायक प्रोफेसर, मनोविज्ञान, डायट, पानीपत।





वर्जन-

कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले होंगे। विद्यार्थियों का कॉमर्स व साइंस संकाय की ओर रूझान बढ़ा है। वहीं विद्यार्थी कौशल विकास के कोर्सेज को भी महत्व दे रहें हैं। हेल्प डेस्क के जरिए विद्यार्थियों को कोर्स व विषय की जानकारी दी जा रही है।

- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed